ऑफ़बीट
ये है दुनिया का सबसे मोटा बच्चा, 10 साल की उम्र में हो गयी है ऐसी हालत
नई दिल्ली। दुनिया में हर इंसान चाहता है कि वह हमेशा फिट रहे। लेकिन कई बार ऐसी समस्याएं आ जाती है जिससे इंसान का वजन अचनाक तेजी से बढ़ने लगता है। दुनिया में आज हर 10 में से 7 लोग मोटापे से परेशान हैं। मोटापे की वजह बहुत सी हो सकती है। मसलन गलत खान-पान से भी इंसान का वजन तेजी से बढ़ता है। वहीं कुछ लोगों को बीमारी की वजह से भी मोटापे का शिकार होना पड़ता है।
मोटापे की ऐसी ही एक बीमारी से एक 10 साल का छोटा लड़का जूझ रहा है। इस बच्चे का नाम आर्या है जो इंडोनेशिया में रहता है। इतनी छोटी सी उम्र में इस बच्चे का वजन 192 किलोग्राम हो गया है। आर्या का वजन अभी भी तेजी से बढ़ रहा है। उसके परिवार वालों को बस यही डर सता रहा है कि वजन बढ़ने की वजह से कहीं आर्या को कुछ हो न जाए।
शरीर की वजह से यह बच्चा देखने में तो बड़ा लगता है लेकिन है तो यह बच्चा ही। और बच्चों की तरह आर्या का भी खेलने कूदने का मन करता होगा। लेकिन बढ़ते वजन की वजह से खेलना तो दूर यह उठ भी नहीं पाता है। 192 किलोग्राम आर्या के साइज के कपड़े ढूंढना भी मुश्किल होता है।
वह सर्फि सारोंग (दक्षिण पूर्व एशिया में कमर पर पहना जाने वाला वस्त्र) ही पहन सकता है। आर्या को बहुत ज्यादा भूख लगती है। वह दिन में पांच बार खाना खाता है। उसको खाने में चावल, मछली, बीफ, वेजिटेबल सूप चाहिए।
इतने खाने में तो 2 लोगों का पेट आराम से भर सकता है। लेकिन अब आर्या के मां-बाप ने उसका खाना कम करने का फैसला किया है। उसकी मां रोकाया सोमंत्री ने बताया कि, ‘उसका वजन तेजी से बढ़ रहा है। हमें डर लग रहा कि है उसे कुछ हो ना जाए, इसलिए अब हम उसे कम खाना खाने के लिए देंगे।’
ऑफ़बीट
Click Here क्या है? एक्स पर खूब हो रहा ट्रेंड, जनता से लेकर नेता भी हुए दीवाने
नई दिल्ली। अगर आप एक्स (पूर्व में ट्विटर) का इस्तेमाल करते हैं तो आपने गौर किया होगा कि शनिवार शाम से यहां एक अजीब सी चीज ट्रेंड कर रही है। दरअसल शनिवार शाम से एक्स पर हजारों की संख्या में ऐसे पोस्ट की भरमार हो गई है जिसमें एक सफेद पेज पर ब्लैक कलर में बोल्ड में ‘यहां क्लिक करें (Click Here)’ लिखा हुआ है। इस टेक्स्ट के साथ ही नीचे की तरफ एक तीर का निशान बना हुआ है। कई एक्स यूजर्स को ये नहीं समझ में आ रहा है कि आखिर ये ट्रेंड क्या है और लोग क्यों एक सफेद रंग की तस्वीर में काले रंग से ‘क्लिक हेयर’ लिखकर फोटो शेयर कर रहे हैं।
जैसे ही कोई यूजर ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करता है, तो एक मैसेज ओपन हो जाता है। ये एक हिडन यानी छिपा हुआ मैसेज है, जो सिर्फ ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करने पर ही दिखाई देता है। अगर कोई इस पर क्लिक नहीं करता है, तो किसी भी तरह का मैसेज दिखाई नहीं पड़ता है। आपको बता दें कि एक्स यानी ट्विटर की तरफ से ALT टेक्स्ट फीचर को 2016 में लॉन्च किया गया था। तब ट्विटर की तरफ से कहा गया था कि हम कंटेंट को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए इस फीचर को ला रहे हैं।
एक्स पर यूजर्स को कैप्शन में टेक्स्ट लिखने का ऑप्शन तो मिलता ही है, लेकिन ये ऑल्ट टेक्स्ट फीचर शेयर की जाने वाली तस्वीर की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का ऑप्शन मुहैया कराता है। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के जरिए यूजर एक हजार शब्दों तक अपने मैसेज लिख सकता है। एक्स का कहना है कि इसका सबसे ज्यादा फायदा उनको होगा, जो कम या बिल्कुल भी नहीं देख पाते हैं। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के कम स्पीड में भी मैसेज पढ़ा जा सकता है।
ऑल्ट टेक्स्ट कैसे करें यूज?
एक्स पर तस्वीर पोस्ट करते वक्त यूजर को +ALT का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करने के बाद मैसेज लिखने का ऑप्शन आता है। यहां यूजर जो मैसेज लिखना चाहे, उसे लिख सकता है। मैसेज सीधे तौर पर तस्वीर के साथ एड हो जाएगा। जैसे ही यूजर इस तस्वीर को पोस्ट करता है, वैसे ही ये मैसेज सभी के लिए अवेलेबल हो जाता है। अगर किसी को इस मैसेज को पढ़ना है, तो बस उसे ALT पर क्लिक करना है। ये फीचर सभी डिवाइस पर काम करता है। आम जनता के साथ साथ अब राजनीतिक दल भी इसका जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। भाजपा ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए क्लिक हियर पोस्ट किया। बीजेपी ने ऑल्ट टेक्स में लिखा ‘फिर एक बार मोदी सरकार’
-
ऑटोमोबाइल2 days ago
इन आसान उपायों से आप आसानी से बढ़ा सकते हैं अपनी बाइक का माइलेज
-
अन्तर्राष्ट्रीय3 days ago
जेपी मॉर्गन के CEO बोले- अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेता की जरुरत
-
नेशनल2 days ago
असदुद्दीन ओवैसी ने मुख्तार अंसारी को बताया शहीद, बोले- उन्हें जहर देकर मारा गया
-
नेशनल2 days ago
पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य में युवाओं के विकास के सभी रास्ते बंद कर दिए हैं: पीएम मोदी
-
नेशनल2 days ago
लोकसभा चुनाव : दूसरे चरण की 88 सीटों पर वोटिंग जारी, पीएम मोदी ने की रिकार्ड मतदान की अपील
-
नेशनल2 days ago
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में दो आतंकियों को किया ढेर
-
नेशनल2 days ago
सुप्रीम कोर्ट का विपक्ष को झटका- नहीं लौटेगा बैलेट पेपर, न EVM और VVPAT का 100 फीसदी मिलान
-
बिजनेस2 days ago
Whatsapp ने दी भारत छोड़ने की धमकी, कहा- अगर सरकार ने मजबूर किया तो