Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

महिला को अकेला देख घर में घुस गया शख्स, सीने पर बंदूक तान कर लूट ली अस्मत

Published

on

Loading

महोबा। यूपी के महोबा जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने महिला के सीने पर तमंचा रखकर उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर युवक उसे जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गया।

पीडि़ता ने जब न्याय की गुहार थाने में लगाई तो आरोपी के खिलाफ कोई खास कार्रवाई नहीं की गई। महिला ने बताया कि उसका पति दिल्ली में रहकर मेहनत मजदूरी का काम करता है। 17 मार्च की रात आठ बजे अकठौहा निवासी जगत सिंह पुत्र हल्के घर में घुस गया और बुरी नीयत से पकड़ लिया। सीने में तमंचा अड़ाकर बलात्कार किया।

महिला

प्रतीकात्मक

शोर मचाने पर आरोपी महिला को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। 25 मार्च को पीड़िता के पति ने कोतवाली चरखारी में तहरीर सौंपी लेकिन मुकदमा दर्ज नही हुआ। बुधवार को पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक एन कोलांची से गुहार लगाई है।

एसपी के आदेश पर कोतवाली चरखारी में आरोपी जगत सिंह के खिलाफ दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली प्रभारी चरखारी सतीश चंद्र शुक्ला का कहना है कि महिला की शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

कोल्ड ड्रिंक में नशीली दवा मिलाकर कांस्टेबल ने किया रेप, वीडियो पोर्न साइट पर डाला

 

उत्तर प्रदेश

देवरिया में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद पुजारी की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में फैला तनाव

Published

on

Loading

देवरिया। देवरिया जिले में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद मंदिर के एक पुजारी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। सुरक्षा के लिहाज से इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि घटना मंगलवार रात तेनुआ चौबे गांव में हुई। इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) संकल्प शर्मा ने कहा, “मृतक पुजारी की पहचान अशोक चौबे (60) के रूप में हुई है। अशोक चौबे को उन लोगों ने लाठियों से पीटा, जिनके साथ उनका डीजे बजाने को लेकर विवाद हुआ था।

उन्होंने आगे कहा कि पुजारी अशोक चौबे को गंभीर हालत में इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हौसला पासवान समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है। एसपी ने बताया कि किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए गांव और मंदिर में पुलिस बल तैनात किया गया है।

Continue Reading

Trending