Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

कोल्ड ड्रिंक में नशीली दवा मिलाकर कांस्टेबल ने किया रेप, वीडियो पोर्न साइट पर डाला

Published

on

कोल्ड ड्रिंक में नशीली दवा मिलाकर कंस्टेबल ने किया रेप, वीडियो बनाकर पोर्न साइट पर डाला

Loading

पुणे। पुलिस का काम लोगों की रक्षा करना होता है। किसी भी घटना के वक्त हमें सबसे पहले पुलिस की ही याद आती है। लेकिन क्या होगा जब रक्षक ही भक्षक बन जाए। लोग किस पर भरोसा करेंगे। पुणे में कोंढवा पुलिस ने सस्पेंड चल रहे एक पुलिस कांस्टेबल के खिलाफ 28 वर्षीय महिला के साथ बलात्कार करने का मामला दर्ज किया है।

कंस्टेबल

महिला ने आरोप लगाया है कि कांस्टेबल पिछले नौ सालों से उसका रेप कर रहा है। इतना ही नहीं आरोपी ने महिला का अश्लील वीडियो बना सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी भी देता था। महिला का वीडियो चिराग त्रिवेदी नाम के शख्स ने पोर्न साइट पर अपलोड कर दिया था।  इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर दस दिन पहले ही निलंबित कर दिया है।

आरोपी के अलावा दो और लोगों पर केस दर्ज किया गया है जिसमें  महिला का पति भी शामिल है। पति पर आरोप है कि कांस्टेबल के कहने पर उसने अपनी पत्नी पर झूठी शिकायत दर्ज कराई थी।

तीनों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 363 और 384 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पूरे मामले में एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि, महिला और कांस्टेबल एक दूसरे को जानते थे।

अपनी शिकायत में महिला ने बताया कि साल 2009 में एक दिन आरोपी उसे अपने साथ एक दोस्त के कमरे पर ले गया, जहां पर उसने सॉफ्ट ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया और फिर उसके साथ रेप किया।

यह भी पढ़ेः

इस शख्स के बनाए ऐप ने कर दिया फेसबुक का खरबों का नुकसान

उत्तर प्रदेश

महोबा में गरजे सीएम योगी- ‘पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं’

Published

on

Loading

महोबा। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को महोबा में एक जनसभा को संबोधित किया। सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस वाले कहते हैं पाकिस्तान के पास एटम बम है। उसके खिलाफ कुछ मत बोलो। तो मैंने कहा- क्या हमारे एटम बम फ्रिज में रखने के लिए हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं। पाकिस्तान के अंदर रोज आंदोलन हो रहे हैं। एक-एक किलो आटा के लिए मारपीट हो रही है। छीना-झपटी चल रही है। जो लोग रोज पाकिस्तान का राग अलाप रहे हैं उनसे कह दो कि अगर पाकिस्तान से इतना ही प्यार है तो हिंदुस्तान पर बोझ क्यों बने हैं। चले जाएं पाकिस्तान, वहां कटोरा लेकर भीख मांगें।

सीएम योगी ने कहा कि हमने बिना चेहरा, गांव या क्षेत्र देखे सबका साथ सबका विकास किया है।आज बुदेलखंड में बनी तोप जब सीमा पर गरजती है तो पाकिस्तान वालों की पैंट भीग जाती है। 2017 के पहले यहां डकैतों का आतंक था, बड़े बड़े माफिया थे। सपा, बसपा कांग्रेस ने यहां माफिया दिया जो लूट खसोट मचा रहे थे। बेटी और व्यापारी की सुरक्षा खतरे में थी। आज बुंदेलखंड को नोएडा के तर्ज पर विकसित करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अब हमारा नौजवान बुंदेलखंड से पलायन नहीं करेगा। पूरी दुनिया आपके पास नौकरी की भीख मांगने आएगी। सीएम ने कहा कि क्या राम भक्तों पर गोली चलाने वाले भारत पर शासन करेंगे? हिंदुओं के हत्यारों को सत्ता सौंपेंगे क्या? कतई नहीं होना चाहिए ये पाप।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि बुंदेलखंड के साथ पिछली सरकारों ने अन्याय किया। सपा व कांग्रेस ने यहां की जनता का शोषण किया। योगी ने कहा कि 2014 के बाद से बुंदेलखंड में विकास तेजी से हुआ है। जो लोग राम भक्तों पर गोलियां चलाते थे उनको जनता इस चुनाव में भी सबक सिखाएगी।

Continue Reading

Trending