Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

इस शख्स के बनाए ऐप ने कर दिया फेसबुक का खरबों का नुकसान

Published

on

इस शख्स के बनाए ऐप ने कर दिया फेसबुक का खरबों का नुकसान

Loading

आपने इन 4-5 दिनों में फेसबुक डाटा लीक के बारे में कई बार सुना होगा। आपने यह जरुर पढ़ा होगा कि कैम्ब्रिज एनालिटिका ने गलत तरीके से 5 करोड़ फेसबुक अकाउंट की व्यक्तिगत जानकारी चुराई है।

लेकिन यह खुलासा कैसे हुआ, किसने किया, यह शायद आपको नहीं पता होगा। आज हम आपको उस शख्स के बारे में बताने जा रहें हैं जिसके बनाए ऐप से फेसबुक खरबों के नुकसान में आ गया। इस ऐप से ही लोगों के बारे में जानकारी जुटाई गई थी। अब तक फेसबुक के 14 प्रतिशत से ज्यादा के शेयर गिर चुके हैं। इस खुलासे के बाद फेसबुक के प्रमुख मार्क जकरबर्ग ने माफी तो मांग ली लेकिन कंपनी को खरबों के नुकसान से नहीं बचा सकें।

इस शख्स के बनाए ऐप ने कर दिया फेसबुक का खरबों का नुकसान

दरअसल, एक एप की मदद से ये सारी जानकारियां बटोरी गईं। अब सवाल है कि ये एप है किसने बनाया। एक रिसर्चर एलेक्जेंडर कोगन ने इस एप को विकसित किया था। फेसबुक ने स्वयं ये जानकारी दी है। कोगन ने ये एप कानूनी रूप से बनाया था।

इसमें नियमों का पालन किया गया। गलती ये हुई कि फेसबुक की नीति के विपरीत इसे कैम्ब्रिज एनालिटिका को दे दिया गया। कैम्ब्रिज एनालेटिका ने इससे भी बड़ी गलती की कि इसे राजनीति के लिए उपयोग में लेना शुरू कर दिया।

सोशल नेटवर्क में यह माना जा रहा है कि ये डेटा डिलीट कर दिया गया है, या नष्ट कर दिया है, लेकिन टाइम का कहना है कि उसने इस डेटा कि कई सैट देखे हैं। इसलिए अभी ये स्पष्ट नहीं है कि ये डेटा डिलीट हुआ है या नहीं। इन सारी बातों का खामियाजा स्वाभाविक रूप से फेसबुक को भुगतना पड़ा।

उसके शेयरों के दाम में भी गिरावट आ गई। अमेरिका और ब्रिटेन में कैम्ब्रिज एनालेटिका ने काम किया है। यहां के तमाम सांसदों ने कहा है कि मार्क जकरबर्ग सुनिश्चित करें कि कि ये गड़बड़ी अब नहीं होगी। यह सब तब हो रहा है, जब इस घटना के पहले से ही अमेरिका और कनाडा में पहली बार फेसबुक के डेली यूजर घट रहे हैं।

2017 के अंतिम तीन माह में एक्टिव यूजर 18 करोड़ पचास लाख से घटकर 18 करोड़ 40 लाख ही रह गए हैं। जकरबर्ग कह रहे हैं कि डेटा को संरक्षित रखना उनकी जवाबदारी है, लेकिन राजनीतिक दलों ने लोगों द्वारा जाहिर अभिव्यक्तियों का इस्तेमाल अपने पक्ष में कर लिया है।

यह ऐसा दौर है, जब हम क्या खा रहे हैं, क्या पी रहे हैं, क्या आदतें हैं, किससे संपर्क करते हैं, कहां जा रहे हैं, तमाम छोटी-छोटी जानकारियां किसी अपने से नहीं वरन् फेसबुक, गूगल और अमेजन से कहते हैं। भविष्य में ऐसी गलती दोहराई जाएगी या नहीं, इस बात का कोई जवाब नहीं है।

यह भी पढ़ेः

चारा घोटाला तो बहुत सुना होगा, अब चूहा घोटाला भी जान लीजिए…

 

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में खाई में गिरी बस, 28 की मौत

Published

on

Loading

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में बलूचिस्तान में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक बस के खाई में गिर जाने से 28 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बस ग्वादर से क्वेटा जा रही थी। इसी दौरान बस का एक टायर फट गया और अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई। हादसे में घायल लोगों को इलाज के लिए बसिमा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया है। सूत्रों ने कहा, कुछ घायलों की हालत गंभीर है, इसलिए मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है।” ।

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री मीर सरफराज बुगती ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। पीएम शहबाज शरीफ ने कहा कि इस कठिन समय में हम शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़े हैं। प्रधानमंत्री शरीफ और बुगती ने अधिकारियों को घायलों को हर संभव चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने का भी आदेश दिया है।

सीएम बुगती ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की। पाकिस्तान में सड़कों की हालत खराब होने से अक्सर हादसे होते रहते हैं। इसकी मुख्य वजह निवेश की कमी बताई जा रही है।

 

Continue Reading

Trending