Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

भीषण एक्सीडेंट के बाद 6 दिनों तक कार में पड़ी रही महिला, इस तरह खुद को रखा जिंदा

Published

on

Loading

नई दिल्ली। बेल्जियम के लीज नाम के शहर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला एक्सीडेंट में घायल होने के बाद छह दिन तक कार में ही फंसी रही।

इस दौरान वहां होने वाली बारिश ने महिला की जान बचाई। दरअसल, एक्सीडेंट में बुरी तरह घायल महिला 6 दिन का बारिश का पानी पीकर जिंदा रही।

महिला का नाम कोरिन बेस्टाइड है। 45 साल की कोरिन बेस्टाइड बारिश का पानी पीकर खुद को जिंदा रखा। एक्सीडेंट में महिला की रीढ़ की हड्डी में चोट लगी थी और वह कार से बाहर नहीं निकल पा रही थी। हालांकि, इस दौरान वह होश में थी। वह अपने पैरों से कार का दरवाजा बस खोल सकी थी।

खबरों के मुताबिक, 23 जुलाई को महिला की कार क्रैश हो गई थी। उसे लगने लगा था कि कोई भी उसे बचाने के लिए नहीं आ पाएगा। महिला के फोन पर लगातार कॉल आ रहे थे।

लेकिन वह उठकर फोन रिसीव नहीं कर पा रही थी। बाद में महिला का फोन डिस्चार्ज होने की वजह से ऑफ हो गया। रेस्क्यू के बाद उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending