Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तर प्रदेश

गर्लफ्रेंड के साथ रंगरलियां मनाते पति को पत्नी ने पकड़ा रंगे हाथ, फिर की जम कर धुलाई

Published

on

Loading

ग्रेटर नोएडा के दनकौर कस्बे में एक शादीशुदा युवक को अपनी प्रेमिका के साथ रंगरेलियां मनाना भारी पड़ गया। युवक को उसकी पत्नी और ससुरालवालों ने प्रेमिका के साथ रंगे हाथों पकड़ कर उसकी धुनाई कर दी और फिर पुलिस को सौंप दिया। पत्नी ने पति पर मारपीट करने और उसे सिगरेट से जलाने का आरोप लगाया है।

मथुरा निवासी अशोक ने बताया कि उसने करीब डेढ़ वर्ष पहले अपनी बहन किरण की शादी दनकौर कस्बा निवासी युवक के साथ की थी। आरोप है कि शादी से चार दिन बाद ही पति ने दहेज में मिली कार को भी आग से जला दिया था। उनका कहना है कि शादी से पहले उसके किसी अन्य महिला से अवैध संबंध थे, जिसको लेकर वह उसकी बहन के साथ आए दिन मारपीट भी करता था।

रिश्तेदार के यहां गई पत्नी को गर्लफ्रेंड को घर ले आया पति, फिर हुआ कुछ ऐसा

मायके वालों का कहना है कि दहेज की खातिर आरोपी उनकी बेटी को जलती सिगरेट से जलाता है। इसके चलते महिला के हाथ और शरीर के पर जले के निशान भी हैं। पीड़ित किरण ने बताया कि करीब तीन दिन पहले वह मायके चली गई थी। मौका देख आरोपी प्रेमिका को घर ले आया। इसकी जानकारी मिलने पर उसने शुक्रवार शाम को दोनों को घर में ही रंगे हाथ पकड़ लिया। इस दौरान महिला के मायके वालों ने दोनों की जमकर धुनाई की और थाने ले आए।

उत्तर प्रदेश

गाजियाबाद में रिटायर्ड जवान ने बेटी के दोस्त की गोली मारकर की हत्या, पुलिस पूछताछ में कही ये बात

Published

on

Loading

गाजियाबाद। यूपी के गाजियाबाद में एक इंजीनियरिंग के छात्र की एक शख्स ने गोली मारकर हत्या कर दी। मिली जानकारी के मुताबिक, ये छात्र एक लड़की के साथ रिलेशनशिप में था। लड़की के पिता ने छात्र को पांच गोलियां मारीं।

मामला जिले के क्रॉसिंग रिपब्लिक इलाके का है। पुलिस उपायुक्त (ग्रामीण) विवेक चंद्र यादव ने कहा, ‘बीटेक छात्र विपुल (25) की एक रिटायर्ड सुरक्षाकर्मी ने गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना शुक्रवार सुबह क्रॉसिंग रिपब्लिक थानाक्षेत्र के एक फ्लैट में हुई।’

आरोपी राजेश कुमार सिंह बीएसएफ से रिटायर्ड है और वर्तमान में एक निजी सुरक्षा फर्म में कार्यरत है। अधिकारी ने कहा, ‘विपुल कथित तौर पर आरोपी की बेटी के साथ रिश्ते में था।’ अधिकारी ने कहा, ‘आरोपी रात में फ्लैट पर पहुंचा। विपुल के साथ उसकी बहस हुई जिसके बाद उसने विपुल को पांच गोलियां मार दीं।’

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी विपुल के साथ अपनी बेटी के रिश्ते के खिलाफ था।

Continue Reading

Trending