Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

ऑफ़बीट

छोटे कपड़े और रेप को आईना दिखाता एक गांव, जहां महिलाएं ब्लाउज तक नहीं पहनतीं

Published

on

Loading

रायपुर। आधुनिकता के इस दौर में महिलाएं अपनी पसंद के कपड़े पहन रहीं हैं। वो साड़ी भी पहनती हैं और हॉट-पैंट भी पहनती हैं। महिलाएं जो चाहे वो पहन सकती हैं। उनके पहनावे पर टिप्ण्णी करने का हक़ किसी को नहीं हैं। इसके बावजूद जो कुछ लोग लड़कियों के कपड़ों को ‘छोटे कपड़ों’ की संज्ञा देते हैं, अगर उनसे हम कहें कि भारत में ही एक गांव ऐसा है जहां महिलाएं ब्लाउज नहीं पहनती तो? ऐसा किसी अश्लील कारण से नहीं हैं। ये महिलाएं ब्लाउज इसलिए नहीं पहनती क्योंकि इस गांव की प्रथा ही है बिना ब्लाउज के साड़ी पहनना।

छत्तीसगढ़ के इस आदिवासी गांव में ऐसी प्रथा है कि यहां की महिलाएं बिना ब्लाउज के साड़ियां पहनती हैं। आदिवासियों का यह गांव काफी प्राचीन है। यहां के लोग अपनी परंपरा को बड़ी श्रद्धा से निभाते हैं। यहां की महिलाओं का कहना है कि उनके गांव में लोग इस परंपरा को सदियों निभाते चले आ रहें हैं। इससे किसी को कोई परेशानी नहीं हैं। लोग इस परंपरा को लगभग एक हजार साल से भी पहले से निभाते चले आ रहे हैं। यहां की महिलाएं बिना ब्लाउज के साड़ी पहनती है और उनके अनुसार ये काफी आरामदायक है। उन्हें काम करने में कोई परेशानी नहीं आती है। हालाँकि की कुंवारी लड़कियां ब्लाउज पहनती हैं पर यहां के कुछ लोग इसका विरोध भी करते हैं।

इस गांव में महिलाएं इस प्रथा को सम्मानजनक तरीके से निभाती हैं। वही पुरुष भी इस प्रथा के लिए एक सम्मानित नज़रिया इख्तेआर किए हुए हैं।

ऑफ़बीट

Click Here क्या है? एक्स पर खूब हो रहा ट्रेंड, जनता से लेकर नेता भी हुए दीवाने

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अगर आप एक्स (पूर्व में ट्विटर) का इस्तेमाल करते हैं तो आपने गौर किया होगा कि शनिवार शाम से यहां एक अजीब सी चीज ट्रेंड कर रही है। दरअसल शनिवार शाम से एक्स पर हजारों की संख्या में ऐसे पोस्ट की भरमार हो गई है जिसमें एक सफेद पेज पर ब्लैक कलर में बोल्ड में ‘यहां क्लिक करें (Click Here)’ लिखा हुआ है। इस टेक्स्ट के साथ ही नीचे की तरफ एक तीर का निशान बना हुआ है। कई एक्स यूजर्स को ये नहीं समझ में आ रहा है कि आखिर ये ट्रेंड क्या है और लोग क्यों एक सफेद रंग की तस्वीर में काले रंग से ‘क्लिक हेयर’ लिखकर फोटो शेयर कर रहे हैं।

जैसे ही कोई यूजर ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करता है, तो एक मैसेज ओपन हो जाता है। ये एक हिडन यानी छिपा हुआ मैसेज है, जो सिर्फ ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करने पर ही दिखाई देता है। अगर कोई इस पर क्लिक नहीं करता है, तो किसी भी तरह का मैसेज दिखाई नहीं पड़ता है। आपको बता दें कि एक्स यानी ट्विटर की तरफ से ALT टेक्स्ट फीचर को 2016 में लॉन्च किया गया था। तब ट्विटर की तरफ से कहा गया था कि हम कंटेंट को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए इस फीचर को ला रहे हैं।

एक्स पर यूजर्स को कैप्शन में टेक्स्ट लिखने का ऑप्शन तो मिलता ही है, लेकिन ये ऑल्ट टेक्स्ट फीचर शेयर की जाने वाली तस्वीर की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का ऑप्शन मुहैया कराता है। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के जरिए यूजर एक हजार शब्दों तक अपने मैसेज लिख सकता है। एक्स का कहना है कि इसका सबसे ज्यादा फायदा उनको होगा, जो कम या बिल्कुल भी नहीं देख पाते हैं। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के कम स्पीड में भी मैसेज पढ़ा जा सकता है।

ऑल्ट टेक्स्ट कैसे करें यूज?

एक्स पर तस्वीर पोस्ट करते वक्त यूजर को +ALT का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करने के बाद मैसेज लिखने का ऑप्शन आता है। यहां यूजर जो मैसेज लिखना चाहे, उसे लिख सकता है। मैसेज सीधे तौर पर तस्वीर के साथ एड हो जाएगा। जैसे ही यूजर इस तस्वीर को पोस्ट करता है, वैसे ही ये मैसेज सभी के लिए अवेलेबल हो जाता है। अगर किसी को इस मैसेज को पढ़ना है, तो बस उसे ALT पर क्लिक करना है। ये फीचर सभी डिवाइस पर काम करता है। आम जनता के साथ साथ अब राजनीतिक दल भी इसका जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। भाजपा ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए क्लिक हियर पोस्ट किया। बीजेपी ने ऑल्ट टेक्स में लिखा ‘फिर एक बार मोदी सरकार’

Continue Reading

Trending