Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

उप्र : कैराना मुद्दे को लेकर संगीत सोम की ‘निर्भय यात्रा’ शुक्रवार से

Published

on

उप्र : कैराना मुद्दे को लेकर संगीत सोम की 'निर्भय यात्रा' शुक्रवार से

Loading

उप्र : कैराना मुद्दे को लेकर संगीत सोम की 'निर्भय यात्रा' शुक्रवार सेलखनऊ/कैराना| उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में समाप्त हुई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में कैराना व मथुरा हिंसा का मुद्दा जोरशोर से उठाया गया था। वहीं सरधना से भाजपा विधायक संगीत सोम सरधना से कैराना तक 40 किलोमीटर की पदयात्रा शुक्रवार को निकालेंगे, जिससे पश्चिमी उप्र में सियासी उबाल आने की संभावना है। सरधना विधानसभा से भाजपा विधायक संगीत सोम ने आईएएनएस से विशेष बातचीत के दौरान इसकी जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सरधना कैंप कार्यालय से लेकर कैराना तक 40 किलोमीटर लंबी पदयात्रा कल (शुक्रवार) निकलेंगे। इसका मुख्य उद्देश्य समाज के लोगों के बीच संदेश देना है कि वे बिना डर के रहें।

उन्होंने बताया कि हिंदू समाज यहां से पलायन को मजबूर है। उप्र सरकार संविधान विरोधी ताकतों को संरक्षण देने का काम कर रही है।

सोम ने कहा कि कैराना के पलायन एवं पीड़ितों की निष्पक्ष जांच नही होती है तो उप्र के हर जिले में पदयात्राएं निकाली जाएंगी।

सोम ने कहा कि जांच में यह पुष्टि हो गई है कि इखलाक के घर में गोमांस ही था। उसके बाद भी सरकार आरोपियों के खिलाफ कोई कदम नहीं उठा रही है, जिसके चलते यह यात्रा निकाली जा रही है।

विधानमंडल दल के नेता सुरेश खन्ना के नेतृत्व में बुधवार को एक जांच दल कैराना गया था। इस दल ने कैराना से हिंदुओं के पलायन मुद्दे को लेकर लोगों से मुलाकात की थी।

इसके बाद सुरेश खन्ना ने बताया कि वास्तव में कैराना से हिंदुओं का पलायन हुआ है। कैराना से सांसद हुकुम सिंह ने जो 346 लोगों की सूची दी थी, स्थिति उससे अधिक भयावह है। इसकी जांच होनी चाहिए।

गौरतलब है कि स्थानीय लोगों ने भाजपा जांच दल का विरोध भी किया था। लोगों का कहना था कि यहां ऐसी कोई समस्या नहीं है। हिंदू व मुसलमान एक साथ भाई-चारे के साथ वर्षो से रहते आ रहे हैं। विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा यहां का माहौल खराब करना चाहती है।

प्रादेशिक

इंस्टाग्राम पर फेमस होने चाहत में दोस्त को ही मार दी गोली, नाबालिग समेत दो हिरासत में

Published

on

Loading

कोटा। राजस्थान के कोटा में इंस्टाग्राम पर फेमस होने की चाहत में एक नाबालिग ने अपने दोस्त को ही गोली मार दी। लड़के की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में एक नाबालिग को उसके दो साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा, वारदात में इस्तेमाल अवैध देसी कट्टा और खाली कारतूस को बरामद किया है। फिलहाल, पुलिस हथियार के खरीद-फरोख्त के बारे में पूछताछ कर रही है।

कोटा पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन ने बताया कि एक मई को महावीर नगर इलाके में कुछ युवक सोशल मीडिया के लिए रील्स बना रहे थे। इसी दौरान देसी कट्टे से गोली चल गई और सीधे इन्हीं में से एक यशवंत नागर को जा लगी, जिससे उसकी मौत हो गई थी। परिजनों ने युवक की हत्या का आरोप लगाया था। वारदात में शामिल नाबालिग ने सोशल मीडिया पर हथियारों की फोटो डाल रखी थी।

आरोपी के साथियों अजय साल्वी और दीपक प्रजापति उर्फ ‘लड्डू शूटर’ को भी कोटा से गिरफ्तार किया गया है। कोटा की एसपी अमृता दूहन ने कहा कि शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि उनके बेटे को अजय साल्वी, दीपक प्रजापति और अन्य ने 1 मई को कम्युनिटी सेंटर के सामने एक चाय की दुकान पर गोली मार दी थी।

एक खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस ने आरोपी नाबालिग को हिरासत में लिया और उसके साथियों अजय साल्वी और दीपक प्रजापति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया कट्टा भी बरामद कर लिया है।

Continue Reading

Trending