Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

आगामी 2017 के चुनाव में जुटे भाजपा कार्यकर्ताः पंकज सिंह

Published

on

आगामी 2017 के चुनाव, भाजपा कार्यकर्ता, पंकज सिंह, राजनाथ सिंह

Loading

आगामी 2017 के चुनाव, भाजपा कार्यकर्ता, पंकज सिंह, राजनाथ सिंह

pankaj singh

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर के पूर्व पार्षद प्रत्याशियों की एक बैठक गृहमंत्री एवं लखनऊ के सांसद  राजनाथ सिंह के आवास 4, कालीदास मार्ग पर महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुयी। संगठनात्मक बैठक को सम्बोधित करते हुये प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह ने कहा कि  आगामी वर्ष चुनावी वर्ष हैं 2017 में विधानसभा एवं नगर निगम के चुनाव होने हैं कार्यकर्ता पार्टी को विजयश्री दिलाने के लिये अभी से वार्ड स्तर पर सम्पर्क करने का कार्य प्रारम्भ कर दें।

केन्द्र सरकार की उपलब्धी एवं प्रदेश सरकार के गुण्डाराज की चर्चा घर घर तक पहुंचे इसके लिये बूथ के कार्यकर्ताओं को सक्रिय होना आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि जहां पार्षद नही हैं वहां विकास कार्य नही हो पा रहे हैं क्योंकि सपा सरकार वार्डों में भेदभाव कर रही हैं। आप सभी अपने अपने वार्डों के कार्य सांसद प्रतिनिधि दिवाकर त्रिपाठी को दे दें जल्द ही आपके वहां विकास कार्य प्रारम्भ होंगे। महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने कहा कि आगामी चुनावी वर्ष को देखते हुये आप सबकी जिम्मेदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। क्योंकि 2017 में विधानसभा एवं नगर निगम के चुनाव होंने हैं पार्टी हारी हुई सीटों एवं कम मतों से पराजित सीटों पर ध्यान केन्द्रित करेंगी और पार्टी निश्चित ही उन सीटों पर इस बार विजयश्री पताखा अवश्य फहरायेगी। पूर्व पार्षद प्रत्याशियों ने पार्टी हित में अपने बहुमूल्य सुझाव दिये।

बैठक में राकेश श्रीवास्तव, त्रिलोक अधिकारी, अवधेश गुप्ता छोटू गणेश कनौजिया, सुरेश मिश्रा, मुसाफिर सिंह, सुदर्शन भारती, मोहित सिंह, नरेन्द्र देवड़ी, विष्णु त्रिपाठी, वंदना त्रिवेदी, जितेन्द्र राजपूत, योगेन्द्र पटेल, जावेद अब्बास, अनूप सिंह, विनायक पाण्डेय, सुमन शुक्ला, कामता प्रसाद जयसवाल, अर्चना साहू, सुशीला वर्मा, प्रभावती सिंह, संजीव अवस्थी, ज्योति निषाद, मो. रिजवान, मनोरमा शुक्ला, माधुरी शुक्ला, करूणा सारस्वत, रामबाबू कश्यप,  गीता यादव उपस्थित थे। यह जानकारी मीडिया प्रभारी अवधेश गुप्ता छोटू ने दी।

प्रादेशिक

बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस का फंदे से लटकता मिला शव, वाट्सएप पर लगाया था ऐसा स्टेटस

Published

on

Loading

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस अन्नपूर्णा उर्फ अमृता पांडेय की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई मरने से पहले अमृता पांडे ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा है कि दो नाव पर सवार है उसकी जिंदगी…हमने अपनी नाव डूबा कर उसकी राह को आसान कर दिया। अमृता के इस स्टेटस से कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने सुसाइड किया है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा।

परिवार वालों ने बताया कि करीब 3.30 बजे अमृता की बहन उसके कमरे में गई। वहां वह फंदे से लटकी हुई थी। आनन फानन में उसके फंदे से चाकू से काट​कर तत्काल परिवार वाले स्थानीय निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उसे मृत बता दिया गया। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात उन लोगों ने काफी मस्ती की थी। फिर अचानक से क्या हुआ। किसी को समझ नहीं आ रहा। परिजनों ने बताया कि अमृता की शादी 2022 में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी चंद्रमणि झांगड़ के साथ हुई थी। वे मुंबई में एनिमेशन इंजीनियर हैं। अब तक उन लोगों को बच्चे नहीं हैं।

अमृता ने मशहूर भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव समेत कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है. साथ ही कई सीरियल, वेब सीरज और विज्ञापन में भी काम किया है। बहन के मुताबिक, अमृता कैरियर को लेकर काफी परेशान रहती थी। वह काफी डिप्रेशन में थी। इस वजह से वह इलाज भी करा रही थी। अमृता भोजपुरी फिल्मों के अलावा कुछ वेब सीरीज में काम में रही थी. हाल ही में अमृता की हॉरर वेब सीरीज प्रतिशोध का पहला भाग रीलिज हुआ है।

Continue Reading

Trending