Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

यूक्रेन सेना के आधुनिकीकरण पर 26.4 करोड़ डॉलर खर्च करेगा

Published

on

Loading

5383-web-howard

कीव। यूक्रेन अपनी सेना के आधुनिकीकरण पर इस साल सात अरब रिव्निया (26.4 करोड़ अमेरिकी डॉलर) खर्च करेगा। देश के रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि यह राशि 2015 में सेना को आधुनिक बनाने पर खर्च की गई राशि से 40 फीसदी अधिक है।

मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर एक बयान में कहा कि इस राशि का उपयोग यूक्रेन की सेना के लिए नए सैन्य हथियार व उपकरण खरीदने एवं उन्हें उन्नत बनाने पर किया जाएगा।बयान में कहा गया कि रक्षा मंत्रालय ने नए हथियारों व उपकरणों की आपूर्ति के लिए यूक्रेन की कंपनियों के साथ करीब 7.5 करोड़ डॉलर में 54 करार किए हैं।

यूक्रेन ने इस साल अपने रक्षा बजट को 11 फीसदी बढ़ा दिया है। यह कदम देश के पूर्वी हिस्से में सरकार के सैनिकों और आजादी के समर्थक विद्रोहियों के बीच जारी संघर्ष को देखते हुए उठाया गया है। यूक्रेन ने पिछले साल सैन्य हथियार व उपकरण खरीदने पर 18.8 करोड़ डॉलर खर्च किए थे।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending