Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

TWITTER ने दी यूजर्स को दोगुनी ताकत, अब 140 नहीं 280 कैरक्टर में करें ट्वीट

Published

on

Loading

नई दिल्ली। सोशल मीडिया का बायां हाथ कहा जाने वाला ‘ट्वीटर’ लोगों के बीच दिन-प्रतिदिन तरक्की कर रहा है। जी हां। इसकी मदद से लोग अपनी बात किसी के भी समक्ष आसानी से रख देते है।

Related image

ऐसे में हर किसी के दिमाग में बस एक ही सवाल उठता था कि आखिर जब ट्वीटर के यूजर्स इतने अधिक है और अधिक संख्या में लोग इसका इस्तेमाल करते है। बावजूद इसके ‘ट्वीटर’ पर इतना कम लिखने की ही छूट क्यों होती है।

अब लोगों की परेशानियों को समझते हुए ट्विटर ने 140 शब्दों में अपनी बात कहने की सीमा को खत्म करते हुए अक्षरों की सीमा दोगुनी यानी 280 कर दी है। चीनी, जापानी और कोरियाई भाषा में लिखने वाले लोगों के लिए अक्षरों की सीमा अभी भी 140 ही रहेगी क्योंकि इन भाषाओं में लिखने के लिए बेहद कम अक्षरों की जरूरत होती है।

Image result for TWITTER

कंपनी ने कहा है कि अंग्रेजी भाषा में 9 फीसदी ट्वीट्स 140 कैरक्टर में लिखे जाते हैं। जिससे यूजर्स 140 कैरक्टर में अपने ट्विट को पूरा नहीं कर पाते हैं। ट्विटर ने उम्मीद जताई है कि लोगों को ज्यादा ट्विटर करने में मदद मिलेगी।

ट्विटर काफी समय से इस पर टेस्ट कर रहा था, लेकिन इसकी शुरुआत आ कर चुका है।

ये भी पढ़ें-नए मोड़ पर चल पड़ा प्रद्युमन केस, पुलिस हिरासत में पहुंचा 11वीं का छात्र

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending