ऑफ़बीट
दिल्ली में रहते हुए अगर नहीं देखा ये जगह तो आपका यहां रहना है बेकार
राजधानी दिल्ली महज दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की राजधानी ही नहीं है। यह वो जगह है जहां भारत के कोने कोने से लोग अपने सपने लेकर नौकरी की तलाश में आते हैं। दिल्ली में जॉब पा जाने के बाद लोग अपनी प्रोफेशनल लाइफ में इस कदर डूब जाते हैं कि वो दिल्ली कितनी खूबसूरत है यह देख नही पाते। दिल्ली को बहुत ही करीने से बसाया गया है और यहां काफी कुछ ऐसा है जो आप जरूर देखना चाहेंगे।
तो अगर आप दिल्ली में जॉब करते हैं तो वीकेंड पर थोड़ा वक्त खुद के लिए निकालिये और घर से निकल एक्सप्लोर करिये दिलवालों की दिल्ली को। यह इसलिए भी जरूरी है ताकि आपके रिश्तेदार आपको यह ताना न मारें कि दिल्ली रहकर भी आपने कुछ नहीं देखा।
बंगला साहिब गुरुद्वारा-कनॉट प्लेस – ये गुरुद्वारा 1783 में बना था। सिखों के 8वें गुरु हरकिशन साहिब जी से संबंधित इस गुरुद्वारे में हर धर्म के लोग रोज़ प्रार्थना करने पहुंचते हैं।
इंडिया गेट- राजपथ – 1931 में इसे प्रथम विश्वयुद्ध में मारे गए भारतीय सैनिकों की याद में बनाया गया था। आज ये पूरी दुनिया में इंडिया की पहचान बन चुका है।
लाल किला- चांदनी चौक – लाल पत्थर से बना ये किला तकरीबन 1.2 किलोमीटर में फैला हुआ है। 1638 में बने इस किले से हर साल देश के प्रधानमंत्री स्वतंत्रता दिवस पर भाषण देते हैं।
लोटस टेंपल-कालकाजी – कमल के फूल की शेप में बना ये मंदिर पूरे देश में फ़ेमस है। इसे बहाई मंदिर के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि ये बहाई समुदाय से संबंधित है। ये समुदाय सभी धर्मों को एक समान मानता है।
अग्रसेन की बाओली-नई दिल्ली – ये एक सीढ़ीनुमा कुंआ है, जिसे 14वीं शताब्दी में बनाया गया था। आमिर खान की मूवी पीके के बाद ये काफ़ी फ़ेमस हो गई।
जामा मस्जिद-पुरानी दिल्ली – जामा मस्जिद इंडिया की सबसे बड़ी मस्जिद है। इसमें एक वक़्त में करीब 25000 हज़ार लोग नमाज़ पढ़ सकते हैं।
हुमायूं का मकबरा-निज़ामुद्दीन – ये UNESCO की वर्ल्ड हैरिटेज़ साइट्स में से एक है। इसे 1570 में हूमायूं की बेग़म हाजी बेग़म ने बनवाया था। ये पूरी दुनिया में अपने लाजवाब Mughal Architecture के लिए फ़ेमस है।
चांदनी चौक-पुरानी दिल्ली – चांदनी चौक मार्केट दिल्ली की सबसे पुराने मार्केट है। यहां आपको सूई से लेकर जहाज़ तक में लगने वाला सामान मिल जाएगा।
जंतर मंतर-कनॉट प्लेस – जयपुर के राजा जयसिंह द्वारा बनाया गया जंतर मंतर एक खगोलीय वेधशाला है। यहां पूरे देश से लोग अपनी बात सरकार तक पहुंचाने और धरना देने आते हैं।
कुतुब मीनार-महरौली – 1206 में बने कुतुबमीनार की ऊंचाई 73 मीटर है. ये ईंट से बनी दुनिया की सबसे ऊंची मीनार है।
ऑफ़बीट
Click Here क्या है? एक्स पर खूब हो रहा ट्रेंड, जनता से लेकर नेता भी हुए दीवाने
नई दिल्ली। अगर आप एक्स (पूर्व में ट्विटर) का इस्तेमाल करते हैं तो आपने गौर किया होगा कि शनिवार शाम से यहां एक अजीब सी चीज ट्रेंड कर रही है। दरअसल शनिवार शाम से एक्स पर हजारों की संख्या में ऐसे पोस्ट की भरमार हो गई है जिसमें एक सफेद पेज पर ब्लैक कलर में बोल्ड में ‘यहां क्लिक करें (Click Here)’ लिखा हुआ है। इस टेक्स्ट के साथ ही नीचे की तरफ एक तीर का निशान बना हुआ है। कई एक्स यूजर्स को ये नहीं समझ में आ रहा है कि आखिर ये ट्रेंड क्या है और लोग क्यों एक सफेद रंग की तस्वीर में काले रंग से ‘क्लिक हेयर’ लिखकर फोटो शेयर कर रहे हैं।
जैसे ही कोई यूजर ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करता है, तो एक मैसेज ओपन हो जाता है। ये एक हिडन यानी छिपा हुआ मैसेज है, जो सिर्फ ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करने पर ही दिखाई देता है। अगर कोई इस पर क्लिक नहीं करता है, तो किसी भी तरह का मैसेज दिखाई नहीं पड़ता है। आपको बता दें कि एक्स यानी ट्विटर की तरफ से ALT टेक्स्ट फीचर को 2016 में लॉन्च किया गया था। तब ट्विटर की तरफ से कहा गया था कि हम कंटेंट को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए इस फीचर को ला रहे हैं।
एक्स पर यूजर्स को कैप्शन में टेक्स्ट लिखने का ऑप्शन तो मिलता ही है, लेकिन ये ऑल्ट टेक्स्ट फीचर शेयर की जाने वाली तस्वीर की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का ऑप्शन मुहैया कराता है। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के जरिए यूजर एक हजार शब्दों तक अपने मैसेज लिख सकता है। एक्स का कहना है कि इसका सबसे ज्यादा फायदा उनको होगा, जो कम या बिल्कुल भी नहीं देख पाते हैं। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के कम स्पीड में भी मैसेज पढ़ा जा सकता है।
ऑल्ट टेक्स्ट कैसे करें यूज?
एक्स पर तस्वीर पोस्ट करते वक्त यूजर को +ALT का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करने के बाद मैसेज लिखने का ऑप्शन आता है। यहां यूजर जो मैसेज लिखना चाहे, उसे लिख सकता है। मैसेज सीधे तौर पर तस्वीर के साथ एड हो जाएगा। जैसे ही यूजर इस तस्वीर को पोस्ट करता है, वैसे ही ये मैसेज सभी के लिए अवेलेबल हो जाता है। अगर किसी को इस मैसेज को पढ़ना है, तो बस उसे ALT पर क्लिक करना है। ये फीचर सभी डिवाइस पर काम करता है। आम जनता के साथ साथ अब राजनीतिक दल भी इसका जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। भाजपा ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए क्लिक हियर पोस्ट किया। बीजेपी ने ऑल्ट टेक्स में लिखा ‘फिर एक बार मोदी सरकार’
-
नेशनल2 days ago
जेल से रिहा हुए बाहुबली धनंजय सिंह, बोले- पत्नी के लिए करूंगा प्रचार
-
नेशनल2 days ago
अगर बीजेपी सत्ता में आई तो गरीबों, आदिवासियों और दलितों से उनके अधिकार छीन लिए जाएंगे : राहुल गांधी
-
मनोरंजन2 days ago
अनुपमा की राजनीति में एंट्री, एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने थामा बीजेपी का दामन
-
नेशनल2 days ago
दिल्ली-एनसीआर के 100 से ज्यादा स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, बच्चों को वापस भेजा गया घर
-
नेशनल2 days ago
दिल्ली के स्कूलों की जांच में कुछ नहीं मिला, पुलिस बोली- ई-मेल्स और कॉल्स फर्जी
-
प्रादेशिक2 days ago
सलमान खान फायरिंग मामला: आरोपी अनुज थापन ने पुलिस कस्टडी में की आत्महत्या
-
खेल-कूद2 days ago
स्लो ओवर रेट के चलते मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या पर लगा 24 लाख का जुर्माना
-
उत्तर प्रदेश2 days ago
देवरिया में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद पुजारी की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में फैला तनाव