Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

रमजान 2018: भीषण गर्मी में इस दिन सबसे लंबा रोजा रखना पड़ेगा मुस्लिम लोगों को

Published

on

रमजान

Loading

गुरुवार से रमजान का मुकद्दस महीना शुरु हो गया। रोजेदारों ने सुबह सेहरी कर आज से रोजा रखना शुरु कर दिया है। बुधवार की शाम को चांद दिखने का ऐलान होते ही सभी मुस्लिम लोगों ने एक दूसरे को बधाई देते हुए अमन चैन की दुआ मांगी। रमजान शुरु होते ही तरावीह का सिलसिला भी शुरु हो गया है।

रमजान

साभार इंटरनेट

इस बार रमजान में बढ़ती गर्मी की वजह से रोजेदारों को थोड़ी दिक्कतों का सामना करना प़ड़ सकता है। हांलाकि इस बार पिछली बार के मुकाबले 15 मिनट का अंतर हैं लेकिन भीषण गर्मी की वजह से यह अंतर कुछ भी नहीं है। इस बार रमजान के महीने में 5 जुमे पड़ सकते हैं। इस बार 14 जून को सबसे लंबा रोज़ा पड़ने वाला है।

रमजान

साभार इंटरनेट

हर बार रोज़े का वक्त 14 से 15 घंटे से पहले खत्म हो जाता है लेकिन 14 जून को सबसे लंबा रोज़ा 15 घंटे 6 मिनट का होगा। वहीं, 11 जून को शब-ए-कद्र मनाई जाएगी, इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग रात भर इबादत करते हैं। बता दें कि रमजान पूरे तीस 30 दिन का होता है।

इन तीस दिनों में मुस्लिम लोग रोजे, नमाज के साथ हर बुरी चीजों से दूर रहने की पूरी कोशिश करते हैं। रमजान के महीने को तीन भागों में बाटा गया है। पहले 10 दिन को रहमत का दिन कहा जाता है।

उसके अगले दस दिन को मगफिरत मतलब माफी का दिन का जाता है। जबकि अंतिम 10 दिनों को जहन्नुम की आग से बचने का दिन कहा जाता है।

 

नेशनल

628 को उम्रकैद, 37 को दिलवाई फांसी, जानें कौन हैं मुंबई उत्तर मध्य सीट से बीजेपी उम्मीदवार उज्जवल निकम

Published

on

Loading

मुंबई| लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने शनिवार को 15वीं सूची जारी कर दी। इस सूची में उज्जवल निकम का नाम भी शामिल है। मशहूर वकील उज्जवल निकम को भाजपा ने 2024 लोकसभा चुनाव के लिए मुंबई उत्तर मध्य सीट से प्रत्याशी बनाया है। इस सीट से पूनम महाजन का टिकट काट गया है।

बता दें कि पूनम महाजन मुंबई की नॉर्थ सेंट्रल सीट से बीजेपी की निवर्तमान सांसद है। बीजेपी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्हें इस सीट से अपना उम्मीदवार बनाया था जिसमें उन्हें जीत हासिल हुई थी। इससे पहले 2014 में भी वह इसी सीट से चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंची थीं लेकिन इस बार पार्टी ने उनपर भरोसा न जताकर वरिष्ठ वकील उज्जवल निकम को चुनावी मैदान में उतारा है।

बता दें कि उज्जवल निकल देश के जाने-माने वकील हैं उन्हीं ने मुंबई में 26/11 हमले को अंजाम देने वाले आतंकी आमिर कसाब को फांसी के फंदे तक पहुंचाया था। इस केस में वह विशेष लोक अभियोजक भी थे। इसके अलावा वह 1993 के बम धमाकों, गुलशन कुमार हत्याकांड और प्रमोद महाजन हत्याकांड जैसे हाई प्रोफाइल केसों में सरकारी की ओर से केस लड़ चुके हैं। उन्होंने अपने 30 साल लंबे करियर में 628 लोगों को आजीवन कारावास और 37 लोगों को मृत्युदंड की सजा दिलवाई।

Continue Reading

Trending