Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

आध्यात्म

4 जनवरी राशिफल : आज चमकेंगे इन राशियों के सितारे, जानें कैसा बीतेगा आपका दिन

Published

on

Loading

आज चंद्रमा 12:54 तक वृश्चिक राशि में रहेंगे तत्पश्चात धनु में जाएंगे। आइए जानते हैं आपके राशिफल के बारे में –

मेष राश‍िफल : धन का आगमन हो सकता है। जॉब में संघर्ष के बाद सफलता मिलेगी। आई टी और मीडिया फील्ड के जातक नई सर्विस में जाने की योजना बनाएंगे।

वृष राश‍िफल : प्रशासनिक सेवा के लोगों का सफलता से मन हर्षित रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। दाम्पत्य जीवन में तनाव आ सकता है।

मिथुन राश‍िफल : ऑफिस के कार्य टालने का प्रयास मत करें। धन के व्यय होने की संभावना रहेगी। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा है।

कर्क राश‍िफल : छात्रों को शिक्षा तथा प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति होगी। आज का दिन शुभ है। धन के आगमन की संभावना रहेगी।

सिंह राश‍िफल : जॉब में उन्नति का समय है। पालिटिक्स से सम्बद्ध जातक सफलता की प्राप्ति करेंगे। धन का आगमन होगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। प्रेम में देशाटन का आनन्द उठाएंगे।

कन्या राश‍िफल : धार्मिक कार्यों में संलग्नता से मन प्रसन्न रहेगा। धन का आगमन हो सकता है। छात्र शिक्षा तथा प्रतियोगिता में उन्नति करेंगे।

तुला राश‍िफल : आईटी ,मीडिया और बैंकिंग फील्ड में कार्य करने वाले युवा आज अपनी मेहनत से अपने अधिकारी का मन मोह लेंगे। लव लाइफ अच्छी रहेगी। नीला तथा सफेद रंग भाग्य वृद्धि कारक है।

वृश्चिक राश‍िफल : रुके कार्य के पूर्ण होने से प्रसन्न रहेंगे। स्टूडेंट्स सफलता की प्राप्ति से खुश रहेंगे। आय प्राप्ति के नए स्रोत बनेंगे। लव लाइफ में आज हर्षित रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में प्यार बना रहेगा।

धनु राश‍िफल : धार्मिक कार्यों में आपकी व्यस्तता रहेगी। बीटेक और एम बी ए फील्ड के छात्रों के लिए नए जॉब के अवसर उपलब्ध रहेंगे। आईटी तथा बैंकिंग के जातक आज अपने कार्यों से संतुष्ट रहेंगे।

मकर राश‍िफल : केतु का प्रभाव संघर्ष देगा। मैनेजमेंट ,आईटी और मीडिया के लोगों को आज बहुत समय देना होगा तभी ऑफिस वर्क पूरा हो पाएगा। भूरा तथा नीला रंग शुभ है। शनि की साढ़े साती का असर पड़ेगा।

कुंभ राश‍िफल : आज मानसिक चिंता रहेगी। राजनीति में सफलता की प्राप्ति होगी। मीडिया और बैंकिंग में जॉब करने वाले खुश रहेंगे। छात्रों को अधिक मेहनत करना होगा।

मीन राश‍िफल : एजुकेशन तथा मीडिया फील्ड के जातक सफलता की प्राप्ति करेंगे। आईटी और मार्केटिंग के जातक अपने टारगेट को पूरा करेंगे। शिक्षा में उन्नति होगी।

आध्यात्म

आज पूरा देश मना रहा रामनवमी, जानिए इसके पीछे की पूरी पौराणिक कहानी

Published

on

Loading

नई दिल्ली। आज पूरे देश में रामनवमी का त्यौहार बड़ी धूम धाम से मनाया जा रहा है। पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक इस दिन भगवान राम का जन्म हुआ था। जो विष्णु का सातवां अवतार थे। रामनवमी का त्यौहार चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी को मनाया जाता है। आइये जानते हैं इसके पीछे की पौराणिक कहानी।

पौराणिक कथाओं के मुताबिक भगवान राम ने भी मां दुर्गा की पूजा की थी, जिससे कि उन्हें युद्ध के समय विजय मिली थी। साथ ही माना जाता है इस दिन गोस्वामी तुलसीदास जी ने रामचरित मानस की रचना का आरंभ किया। राम नवमी का व्रत जो भी करता है वह व्यक्ति पापों से मुक्त होता है और साथ ही उसे शुभ फल प्रदान होता है

रामनवमी का इतिहास-

महाकाव्य रामायण के अनुसार अयोध्या के राजा दशरथ की तीन पत्नियां थी। कौशल्या, सुमित्रा और कैकयी। शादी को काफी समय बीत जाने के बाद भी राजा दशरथ के घर किसी बालक की किलकारी नहीं गूंजी थी। इसके उपचार के लिए ऋषि वशिष्ट ने राजा दशरथ से पुत्र प्राप्ति के लिए कमेश्टी यज्ञ कराने के लिए कहा। जिसे सुनकर दशरथ खुश हो गए और उन्होंने महर्षि रुशया शरुंगा से यज्ञ करने की विन्नती की। महर्षि ने दशरथ की विन्नती स्वीकार कर ली। यज्ञ के दौरान महर्षि ने तीनों रानियों को प्रसाद के रूप में खाने के लिए खीर दी। इसके कुछ दिनों बाद ही तीनों रानियां गर्भवती हो गईं।

नौ माह बाद चैत्र मास में राजा दशरथ की बड़ी रानी कौशल्या ने भगवान राम को जन्म दिया, कैकयी ने भरत को और सुमित्रा ने दो जुड़वा बच्चे लक्ष्मण और शत्रुघन को जन्म दिया। भगवान विष्णु ने श्री राम के रूप में धरती पर जन्म इसलिए लिया ताकि वे दुष्ट प्राणियों का नरसंहार कर सके।

Continue Reading

Trending