Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

ऑफ़बीट

Teddy Day पर जानिए क्या कहता है किस रंग का टेडी बियर

Published

on

Loading

कई कपल्स अपने प्यार का इजहार करने के लिए वैलेंटाइन डे का बेहद बेसब्री से इंतजार करते हैं। यही कारण है फरवरी को प्यार का महीना कहा जाता है। वहीं वैलेंटाइन वीक प्यार करने वालों के लिए किसी त्योहार से कम नहीं होता है। 7 फरवरी को रोज डे से शुरू होकर प्यार का ये सप्ताह 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे पर खत्म होता है। इसी कड़ी में 10 फरवरी को टेडी डे भी मनाया जाता है। टेडी डे वैलेंटाइन वीक के चौथे दिन मनाया जाता है।

Image Valentine's Day Heart Love Teddy bear toy

इस दिन कपल्स अपने पार्टनर को टेडी बियर गिफ्ट करते हुए अपनी फीलिंग्स शेयर करते हैं। टेडी बियर महज एक खिलौना न होकर आपके प्यार का प्रतीक होता है। यही कारण है कि टेडी डे के दिन लव बर्ड अपने पार्टनर को अलग-अलग रंग के टेडी गिफ्ट करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हर रंग के टेडी बियर का अपना अलग मतलब होता है। अगर नहीं जानते हैं तो कोई नहीं, आइए हम आपको बताते हैं टेडी बियर के रंगों के मायने क्या हैं।

Two teddy bears on wood background Stock Photo by ©waewkids 92102744

लाल टेडी बियर

76+] Cute Teddy Bears Wallpapers on WallpaperSafari

जहां लाल रंग प्यार और स्नेह का प्रतीक होता है। वहीं लाल टेडी भी पार्टनर के प्रति आपके प्यार और समर्पण को दर्शाता है। इसलिए टेडी डे के दिन रेड टेडी बियर देना आपके प्यार के इजहार को आसान बना देता है।

पिंक टेडी बियर

Pink Teddy Bear Wallpapers - Top Free Pink Teddy Bear Backgrounds -  WallpaperAccess

गुलाबी रंग ज्यादातर लड़कियों का फेवरेट कलर होता है। वहीं अगर आपको किसी ने प्रपोज किया है और आप उसका जवाब हां में देना चाहतें हैं, तो पिंक टेडी बियर आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। क्योंकि पिंक टेडी बियर प्यार के इजहार में आपकी मंजूरी को दर्शाता है।

नीला टेडी बियर

Teddy Wallpaper Download - 1010x592 - Download HD Wallpaper - WallpaperTip

आमतौर पर नीला रंग गहराई और मजबूती का प्रतीक होता है। वहीं टेडी के दिन ब्लू टेडी बियर गिफ्ट करना आपके प्यार की गहराई प्रकट करता है। इसके जरिए आप अपने पार्टनर को बता सकते हैं कि आप उससे बहुत प्यार करते हैं और इस रिलेशनशिप को लेकर भी काफी सीरियस हैं।

ऑफ़बीट

Click Here क्या है? एक्स पर खूब हो रहा ट्रेंड, जनता से लेकर नेता भी हुए दीवाने

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अगर आप एक्स (पूर्व में ट्विटर) का इस्तेमाल करते हैं तो आपने गौर किया होगा कि शनिवार शाम से यहां एक अजीब सी चीज ट्रेंड कर रही है। दरअसल शनिवार शाम से एक्स पर हजारों की संख्या में ऐसे पोस्ट की भरमार हो गई है जिसमें एक सफेद पेज पर ब्लैक कलर में बोल्ड में ‘यहां क्लिक करें (Click Here)’ लिखा हुआ है। इस टेक्स्ट के साथ ही नीचे की तरफ एक तीर का निशान बना हुआ है। कई एक्स यूजर्स को ये नहीं समझ में आ रहा है कि आखिर ये ट्रेंड क्या है और लोग क्यों एक सफेद रंग की तस्वीर में काले रंग से ‘क्लिक हेयर’ लिखकर फोटो शेयर कर रहे हैं।

जैसे ही कोई यूजर ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करता है, तो एक मैसेज ओपन हो जाता है। ये एक हिडन यानी छिपा हुआ मैसेज है, जो सिर्फ ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करने पर ही दिखाई देता है। अगर कोई इस पर क्लिक नहीं करता है, तो किसी भी तरह का मैसेज दिखाई नहीं पड़ता है। आपको बता दें कि एक्स यानी ट्विटर की तरफ से ALT टेक्स्ट फीचर को 2016 में लॉन्च किया गया था। तब ट्विटर की तरफ से कहा गया था कि हम कंटेंट को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए इस फीचर को ला रहे हैं।

एक्स पर यूजर्स को कैप्शन में टेक्स्ट लिखने का ऑप्शन तो मिलता ही है, लेकिन ये ऑल्ट टेक्स्ट फीचर शेयर की जाने वाली तस्वीर की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का ऑप्शन मुहैया कराता है। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के जरिए यूजर एक हजार शब्दों तक अपने मैसेज लिख सकता है। एक्स का कहना है कि इसका सबसे ज्यादा फायदा उनको होगा, जो कम या बिल्कुल भी नहीं देख पाते हैं। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के कम स्पीड में भी मैसेज पढ़ा जा सकता है।

ऑल्ट टेक्स्ट कैसे करें यूज?

एक्स पर तस्वीर पोस्ट करते वक्त यूजर को +ALT का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करने के बाद मैसेज लिखने का ऑप्शन आता है। यहां यूजर जो मैसेज लिखना चाहे, उसे लिख सकता है। मैसेज सीधे तौर पर तस्वीर के साथ एड हो जाएगा। जैसे ही यूजर इस तस्वीर को पोस्ट करता है, वैसे ही ये मैसेज सभी के लिए अवेलेबल हो जाता है। अगर किसी को इस मैसेज को पढ़ना है, तो बस उसे ALT पर क्लिक करना है। ये फीचर सभी डिवाइस पर काम करता है। आम जनता के साथ साथ अब राजनीतिक दल भी इसका जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। भाजपा ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए क्लिक हियर पोस्ट किया। बीजेपी ने ऑल्ट टेक्स में लिखा ‘फिर एक बार मोदी सरकार’

Continue Reading

Trending