Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

तैमूर ने ढूंढ ली लंदन में गर्लफ्रेंड, क्यूटनेस देखकर कह उठेंगे OMG!

Published

on

तैमूर

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के नवाब सैफ अली खान और करीना कपूर के बेटे तैमूर अली खान की फैन फॉलोइंग से तो आप वाकिफ ही होंगे। तैमूर छींक भी दें तो वह मीडिया की सुर्खियां बन जाता है। अक्सर तैमूर की क्यूटनेस भरी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है। फिलहाल तैमूर इस समय अपने मम्मी-पापा के साथ लंदन में छुट्टियां मना रहा है।

इसी ट्रिप से उनकी एक फोटो सामने आई है जिसमे तैमूर एक बच्ची के साथ नजर आ रहे हैं। ऐसा कहा जा है कि तैमूर ने इतनी छोटी-सी उम्र में लड़की भी पटा ली ये उनकी गर्लफ्रेंड है। अब आप भी ये ही सोचने पर मजबूर हो गए होंगे कि आख़िरकार ये क्यूट-सी बच्ची है कौन? तो चलिए हम आपको ज्यादा इंतजार ना करवाते हुए बता ही देते है।

ये बच्ची है ‘रोडीज’ फेम रणविजय सिंह की बेटी कायनात। कायनात भी इन दिनों लंदन में अपनी नानी के घर पर है। कायनात भले ही तैमूर जितनी पॉपुलर ना हो लेकिन क्यूटनेस के मामले में तो वो तैमूर को टक्कर दें रही हैं। कायनात अपनी माँ प्रियंका के साथ लंदन में चिड़ियाघर घूमने गई थी यही पर तैमूर भी अपने मम्मी-पापा के साथ आए हुए थे। यहीं पर उनकी मुलाकात हुई थी।

मनोरंजन

जुहू से मरीन ड्राइव तक महज 30 मिनट में पहुंचे अमिताभ, की सड़कों की तारीफ

Published

on

Loading

मुंबई। मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहते हैं। सोशल मीडिया के जरिए वह अपने फैंस से जुड़े रहते हैं। वह अक्सर एक्स और इंस्टाग्राम पर पोस्ट के जरिए अपने प्रशंसकों से अपनी भावनाओं को साझा करते रहते हैं। अब अमिताभ बच्चन ने ऐसा ट्वीट कर डाला है जिसपर उनकी काफी ट्रोलिंग हो रही है। दरअसल अमिताभ जुहू से मरीन ड्राइव महज 30 मिनट में पहुंच गए, जिसके बाद उन्होंने मुंबई की सड़कों की तारीफ़ की है।

अमिताभ ने कहा, “बेहतरीन सड़कें, सुरंगें, मजबूत निर्माण, कोई ट्रैफिक जाम नहीं।” बिग बी ने अपने ब्लॉग पर लिखा, “यो! एक बहुत बड़े बदलाव के चलते समय से पहले यहां… हाहा… काम के लिए थोड़ा और समय मिला।”

उन्होंने कहा, ”जुहू स्थित घर से मरीन ड्राइव तक का सफर महज 30 मिनट का… इसके पीछे बेहतरीन सड़कें, सुरंग, मजबूत निर्माण और ट्रैफिक फ्री रास्ता है।” अमिताभ बच्चन ने जैसे ही रोड कंस्ट्रक्शन को लेकर ट्वीट किया तुरंत एक्टर को ट्रोल किया जाने लगा। एक यूजर ने लिखा है कि इतनी चाटुकारिता?, एक ने लिखा है कि मोदी और नितिन गडकरी जी को थैंक्यू बोल दीजिए।

वर्कफ्रंट की बात करें तो, अमिताभ अपने क्विज बेस्ड रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के नए सीजन में बिजी हैं। इस अलावा वह नाग अश्विन की ‘कल्कि 2898 एडी’ में अश्वत्थामा के किरदार में नजर आएंगे, जो हिंदू पौराणिक कथाओं से प्रेरित फिल्म है।

 

Continue Reading

Trending