मुख्य समाचार
टी-20 विश्व कप: ‘विराट’ पारी से सेमीफाइनल में पहुंचा भारत
विराट कोहली प्लेयर आफ द मैच
मोहाली (पंजाब)| विराट कोहली (नाबाद 82, 51 गेंद, 9 चौके, 2 छक्के) के टी-20 करियर की बेहतरीन पारी की बदौलत भारत ने आस्ट्रेलिया को हराकर आईसीसी टी-20 विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। भारतीय टीम ने रविवार को पंजाब क्रिकेट संघ मैदान पर खेले गए रोमांचक ‘क्वार्टर फाइनल’ मैच में आस्ट्रेलिया द्वारा दिए गए 161 रनों के लक्ष्य को 19.1 ओवरों में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। अब भारतीय टीम मुम्बई में 31 मार्च को वेस्टइंडीज से भिड़ेगी। इससे पूर्व मुम्बई का टिकट कटाने के लिए भारत को आस्ट्रेलिया के खिलाफ 161 रन बनाने का लक्ष्य मिला। भारत के सामने लगभग 10 रन प्रति ओवर की चुनौती थी लेकिन घरेलू हालात उसके पक्ष में थे। आस्ट्रेलिया ने पंजाब क्रिकेट संघ मैदान पर टॉस जीतकर पहले खेलते हुए आईसीसी विश्व कप के ग्रुप-2 के सबसे अहम मुकाबले में पांच विकेट पर 160 रन बनाए। आस्ट्रेलिया के लिए सबसे अधिक योगदान एरॉन फिंच का रहा, जिन्होंने 43 रन बनाए जबकि ग्लैन मैक्सवेल ने 31 रन जोड़े।
टी-20 विश्व कप : 2016
आस्ट्रेलिया के लिए उस्मान ख्वाजा (26) और फिंच ने तूफानी शुरुआत की। दोनों ने पहले विकेट के लिए 10 से अधिक के औसत से 4.2 ओवरों में 54 रन जोड़े। इन दोनों ने जसप्रीत बुमराह के पहले ही ओवर में चार चौकों सहित 17 रन बटोरे। ख्वाज, आशीष नेहरा की गेंद पर विकेट के पीछे धौनी द्वारा लपके गए। ख्वाजा ने 16 गेंदों पर छह चौके लगाए। इसके बाद 72 के कुल योग पर भारत ने डेविड वार्नर को भी चलता कर दिया। वार्नर को रविचंद्रन अश्विन ने स्टम्प कराया। वार्नर छह रन बना सके। भारत ने दो रन बाद ही कप्तान स्टीव स्मिथ को भी पवेलियन की राह दिखाई। स्मिथ दो रन बना सके। उन्हें स्थानीय हीरो युवराज सिंह ने विकेट के पीछे धौनी के हाथों कैच कराया। स्मिथ हालांकि इस फैसले पर खुश नहीं दिखे। इसके बाद फिंच ने मैक्सवेल के साथ तेजी से 26 रन जोड़े लेकिन हार्दिक पंड्या ने 100 के कुल योगप पर उन्हें शिखर धवन के हाथो कैच कराकर भारत को बड़ी सफलता दिलाई।
फिंच ने 34 गेंदों का सामना कर तीन चौके और दो छक्के लगाए। फिंच की विदाई के बाद मैक्सवेल ने शेन वॉटसन (नाबाद 18) के साथ पांचवें विकेट के लिए 21 गेदों पर 30 रन जोड़े। मैक्सवेल काफी खतरनाक दिख रहे थे। वह भारत को काफी नुकसान पहुंचा सकते थे लेकिन बुमराह ने अपने दूसरे स्पेल के पहले ही ओवर में उन्हें अउट कर भारत को बड़ी सफलता दिलाई। मैक्सवेल ने 28 गेंदों पर एक चौका और एक छक्का लगाया। जेम्स फॉल्कनर (10) अधिक देर तक वॉटसन का साथ नहीं दे सके और पंड्या की गेंद पर कैच कर लिए गए। उनका विकेट 145 रन के कुल योग पर गिरा। उनका स्थान लेने आए पीटर नेविल ने दो गेंदों का सामना करते हुए एक चौका और एक छक्का लगाया। वह 10 रनों पर नाबाद लौटे। वॉटसन ने अपनी 16 गेदों की नाबाद पारी में दो चौके लगाए। भारत की ओर से पंड्या ने दो विकेट लिए जबकि युवराज, नेहरा, बुमराह और अश्विन को एक-एक सफलता मिली।
नेशनल
भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव
एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।
उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।
उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।
अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।
-
नेशनल1 day ago
दिल्ली कांग्रेस प्रमुख अरविंदर सिंह लवली ने अपने पद से इस्तीफा, ‘आप’ से गठबंधन के थे खिलाफ
-
नेशनल1 day ago
कर्नाटक के बेलगावी में बोले पीएम मोदी, कांग्रेस के शहजादे में नवाबों, बादशाहों के खिलाफ एक शब्द बोलने की ताकत नहीं है
-
नेशनल1 day ago
628 को उम्रकैद, 37 को दिलवाई फांसी, जानें कौन हैं मुंबई उत्तर मध्य सीट से बीजेपी उम्मीदवार उज्जवल निकम
-
नेशनल1 day ago
जेपी नड्डा का ममता पर हमला, कहा- संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा
-
अन्तर्राष्ट्रीय1 day ago
अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत
-
प्रादेशिक1 day ago
महादेव बेटिंग ऐप मामले में एक्टर साहिल खान गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से लाया गया मुंबई
-
उत्तर प्रदेश1 day ago
गाजियाबाद में रिटायर्ड जवान ने बेटी के दोस्त की गोली मारकर की हत्या, पुलिस पूछताछ में कही ये बात
-
प्रादेशिक1 day ago
बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस का फंदे से लटकता मिला शव, वाट्सएप पर लगाया था ऐसा स्टेटस