Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

जम्मू में तेज धूप, श्रीनगर में मौसम शुष्क

Published

on

Loading

4cbe83e95abeae0a0de6766251d1aba3जम्मू/श्रीनगर| जम्मू एवं श्रीनगर में बुधवार को तेज धूप रही। मौसम विभाग ने पूरे जम्मू एवं कश्मीर राज्य में अगले 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने  बताया, “जम्मू एवं श्रीनगर में तेज धूप दिन का अधिकतम तापमान बढ़ाने में मदद करेगी, जबकि जम्मू एवं कश्मीर में आसमान साफ होने की वजह से अगले 24 घंटों के दौरान रात्रि तापमान में और गिरावट आने के आसार हैं।”

श्रीनगर में बुधवार को एक बार फिर न्यूनतम तापमान शून्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया। वहीं, पर्यटन स्थल गुलमर्ग और पहलगाम में न्यूनतम तापमान क्रमश: शून्य से छह डिग्री और पांच डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। दक्षिणी कश्मीर के काजीगुंद कस्बे में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.8 डिग्री और अवंतीपुरा में शून्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

लद्दाख क्षेत्र के लेह कस्बे में रात्रि तापमान शून्य से 13.3 डिग्री, जबकि करगिल कस्बे में शून्य से 13.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
जम्मू शहर में रात्रि तापमान सात डिग्री बनिहाल में 0.2 डिग्री, कटरा में 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भदरवाह में रात्रि तापमान शून्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “इस वक्त मौसम स्थिर है। हमें अगले 24 घंटों के दौरान मौसम में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है।”

नेशनल

जेल से रिहा हुए बाहुबली धनंजय सिंह, बोले- पत्नी के लिए करूंगा प्रचार

Published

on

Loading

लखनऊ। जौनपुर के पूर्व सांसद और बाहुबली नेता धनंजय सिंह को बुधवार की सुबह बरेली सेंट्रल जेल से रिहा कर दिया गया है। जेल से रिहा होने के बाद बाहर आते ही उन्होंने कहा कि मुझे फर्जी मुकदमे में सजा हुई। मेरी पत्नी चुनाव लड़ रही हैं। मैं सीधे अपने क्षेत्र में जाऊंगा। अपने विरोधी अभय सिंह के बारे में सवाल पूछे जाने पर धनंजय ने थोड़ा नाराज होते हुए कहा कि आप लोग अपराधियों के बारे में बात मत करिए।

धनंजय सिंह को इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत मिल गई थी लेकिन उनकी रिहाई में देरी हो रही थी। हालांकि, बुधवार की सुबह उन्हें जेल से रिहा कर दिया गया। रिहाई के वक्त धनंजय सिंह के समर्थक बड़ी संख्या में मौजूद थे। कई गाड़ियों के काफिले के साथ धनंजय सिंह बरेली सेंट्रल जेल से जौनपुर के लिए रवाना हो गए हैं। जेल से रिहा होने के बाद धनंजय सिंह ने प्रेस से बात भी की। उन्होंने कहा कि 2020 में मेरे खिलाफ फर्जी मामला दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि मैं सीधे जौनपुर जाऊंगा।

धनंजय सिंह को इलाहाबाद हाई कोर्ट से फौरी तौर पर बड़ी राहत मिली है। यानी उनकी सजा पर कोई रोक नहीं है। 27 अप्रैल को हाई कोर्ट ने धनंजय सिंह को जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया था। हालांकि, जौनपुर एमपी एमएलए कोर्ट द्वारा सुनाए गए 7 साल की सजा पर हाई कोर्ट ने रोक लगाने से इनकार कर दिया। धनंजय सिंह के वकीलों ने कहा है कि अब सजा के खिलाफ वह सुप्रीम कोर्ट में अपील दाखिल करेंगे।

Continue Reading

Trending