Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तर प्रदेश

अयोध्या में हुई सपा-बीजेपी प्रत्याशियों में भिड़त, जम कर चले लाठी डंडे, गाड़ियों में हुई तोड़-फोड़

Published

on

Loading

यूपी में विधानसभा चुनाव चरण दर चरण ज्यादा आक्रामक होता जा रहा है। तीसरे चरण से पहले शुक्रवार को अयोध्या में भाजपा और सपा के समर्थक आमने-सामने आ गए। पहले नारेबाजी शुरू हुई फिर देखते ही देखते भिड़ंत हो गई। दोनों पक्षों के भिड़ते ही अफरातफरी मच गई।

दोनों तरफ से जमकर पत्थरबाजी हुई और लाठी-डंडों का इस्तेमाल हुआ। इस दौरान हवाई फायरिंग भी की गई। कई गाड़ियों में जबदस्त तोड़फोड़ भी की गई। आरोप है कि सपा के समर्थकों ने महराजगंज थाने में उत्पात भी मचाया। इस दौरान एक पत्रकार व भाजपा कार्यकर्ता घायल हो गए। हालांकि इस बारे में कोई पुलिस अधिकारी बात नहीं कर रहा है।

Up chunav bjp and sp candidates supporters clashes in ayodhya gosaiganj  vidhan sabha mein bjp samajwadi workers me jhadap - UP Chunav: अयोध्या में  सपा-भाजपा प्रत्याशियों के समर्थक आपस में भिड़े, हवाई

बताया जाता है कि गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र में सपा प्रत्याशी अभय सिंह और भाजपा प्रत्याशी आरती तिवारी के पति खब्बू तिवारी के समर्थक आमने-सामने हुए। महाराजगंज के नेव कबीरपुर में घटना हुई। लाठी-डंडे पत्थर आदि से थाने पर हमला बोल दिया गया। थानाध्यक्ष की ओर से सूचना पर क्षेत्राधिकारी शैलेंद्र प्रताप गौतम व एसपी ग्रामीण अतुल कुमार सोनकर थाना महाराजगंज पहुंचे। पुलिस बल इस बीच कमज़ोर पड़ता नज़र आया। इस बीच सपाइयों का शिकार पत्रकार राम प्रकाश तिवारी हो गए।

UP Election 2022: अयोध्या में भिड़े सपा-बीजेपी समर्थक, बवाल के दौरान हुई  फायरिंग और तोड़फोड़, SP उम्मीदवार गिरफ्तार

सपाइयों ने पत्रकार को लाठी-डंडों से जमकर पीट पीटकर घायल कर दिया। पत्रकार को बचाने दौड़े भाजपा कार्यकर्ता संतोष यादव को भी सपाइयों ने पीट पीटकर घायल कर दिया है। देर रात एसएसपी शैलेश पांडेय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पथराव कर सपा समर्थकों को भगा दिया।

उत्तर प्रदेश

लोकसभा चुनाव: दूसरे चरण में यूपी की इन आठ सीटों पर मतदान जारी

Published

on

Loading

लखनऊ। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में आज यूपी की आठ सीटों पर मतदान चल रहा है। अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़ और मथुरा में शाम छह बजे तक वोट पड़ेंगे।

चुनाव के लिए सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं। सुबह से लोग मतदान करने के लिए कतारों में देखे जा रहे हैं। आठ लोकसभा सीट के 1.67 करोड़ मतदाता 91 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे, जिसमें 10 महिला प्रत्याशी हैं। गौतमबुद्ध नगर व मथुरा सीट पर सर्वाधिक 15-15 और बुलंदशहर में सबसे कम छह प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं। पिछले चुनाव में इन आठ सीटों में से सात भाजपा और एक बसपा की झोली में गई थीं।

प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दूसरे चरण में यूपी में 1,67,77,198 मतदाता हैं। इसमे 90,26,051 पुरुष, 77,50,356 महिला और 791 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। सबसे अधिक मतदाता गाजियाबाद में 29.45 लाख और सबसे कम बागपत में 16.53 लाख हैं। कुल 17704 पोलिंग बूथ में 3472 संवेदनशील हैं।

मतदान पर सतर्क दृष्टि रखने के लिए आयोग द्वारा 3 विशेष प्रेक्षक, 8 सामान्य प्रेक्षक, 5 पुलिस प्रेक्षक तथा 12 व्यय प्रेक्षक भी तैनात किए गए हैं। इसके अतिरिक्त 1451 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 190 जोनल मजिस्ट्रेट, 222 स्टैटिक मजिस्ट्रेट तथा 1599 माइक्रो ऑब्जर्वर भी तैनात किए गए हैं।

चुनाव प्रक्रिया को संपन्न कराने के लिए 4213 भारी वाहन, 3251 हल्के वाहन तथा 79338 मतदान कार्मिक लगाए गए हैं। चुनाव में मतदान के लिए 17230 ईवीएम की कंट्रोल यूनिट, 17331 बैलट यूनिट तथा 17443 वीवीपैट तैयार किए गए हैं। चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पर्याप्त मात्रा में अर्द्ध सैनिक बलों की तैनाती की गई है। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी अर्द्ध सैनिक बलों को दी गई है।

Continue Reading

Trending