Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

राहुल की भारत जोड़ो यात्रा से इस भाजपा शासित राज्य में जुड़ीं सोनिया गांधी

Published

on

भारत जोड़ो यात्रा

Loading

मैसूर (कर्नाटक)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा पर हैं। 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई यात्रा केरल होते हुए अब कर्नाटक पहुंच गई है। कर्नाटक के मांड्या जिले में भारत जोड़ो यात्रा से आज गुरुवार को कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी भी जुड़ीं हैं। इस दौरन उन्होंने राहुल गांधी और पार्टी के अन्य नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ पैदल मार्च किया।

यह यात्रा 21 दिनों तक कर्नाटक से होकर गुजरेगी। इस दौरान राज्य में 511 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। कर्नाटक में यह यात्रा चामराजनगर, मैसूर, मांड्या, तुमकुरु, चित्रदुर्ग, बेल्लारी और रायचूर जिलों से होते हुए भी निकलेगी।

मल्लिकार्जुन खड़गे भी हुए शामिल

सोनिया गांधी भाजपा शासित राज्य कर्नाटक के मांड्या जिले से पहली बार भारत जोड़ो यात्रा में हिस्सा लिया। सोनिया गांधी के साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे भी इस पैदल मार्च में शामिल हुए।

यात्रा के 26वें दिन शामिल हुईं सोनिया गांधी

बता दें कि सोनिया गांधी ने लंबे समय से पार्टी के किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लिया है। कन्याकुमारी से कश्मीर तक की पांच महीने चलने वाली भारत जोड़ो यात्रा के 26वें दिन वह इसमें शामिल हुईं हैं। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के 7 अक्टूबर को पैदल मार्च में शामिल होने की उम्मीद है।

कर्नाटक के गुंडलुपेट से शुरू हुई राज्य में यात्रा

पिछले महीने कन्याकुमारी से यात्रा की शुरुआत करने वाले राहुल गांधी पैदल मार्च में लगातार चल रहे हैं। केरल से होते हुए 30 सितंबर को कर्नाटक के गुंडलुपेट से राज्य में यात्रा की शुरुआत हुई है।

भाजपा शासित राज्य से गुजर रही यात्रा

कर्नाटक में प्रवेश करने के साथ यह यात्रा एक महत्वपूर्ण चरण में प्रवेश कर गई है। राज्य में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। यह पहली बार है जब यह भाजपा शासित राज्य से यह यात्रा गुजर रही है। इसके पहले तमिलनाडु और केरल से होकर यह यात्रा निकली थी, जहां भाजपा सरकार नहीं है।

गौरतलब है कि कांग्रेस की यह भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी से श्रीनगर तक का 3,570 किलोमीटर लंबा मार्च पांच महीने की अवधि में 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों को कवर करेगा।

नेशनल

अफ्रीकन दिखते हैं दक्षिण भारत के लोग… सैम पित्रोदा के बयान पर मचा बवाल, बीजेपी ने बोला हमला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पूर्वोत्तर और दक्षिण भारतीय लोगों को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिसपर बवाल मच गया है। सैम पित्रोदा ने कहा कि पूर्वोत्तर में रहने वाले लोग चीन जैसे दिखते हैं और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकन जैसे। दरअसल, सैम पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया है.जिसमें वह कह रहे हैं कि भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी एक साथ रहते हैं. वीडियो में उन्हें कहते देखा जा सकता है। वह कहते हैं कि यहां पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम भारत में रहने वाले अरब जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों जैसे दिखते हैं। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके फिर भी हम सभी मिल-जुलकर रहते हैं।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के इस बयान पर बीजेपी की ओर से असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से उनके वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, “सैम भाई, मैं नॉर्थ ईस्ट से हूं और भारतीय जैसा दिखता हूं। हम एक विविधतापूर्ण देश हैं-हम अलग दिख सकते हैं लेकिन हम सभी एक हैं। हमारे देश के बारे में थोड़ा तो समझ लो!”

सैम पित्रोदा के कुछ ही दिन पहले दिए गए विरासत टैक्स वाले बयान पर चुनाव के बीच बवाल मचा था वहीं अब एक बार फिर उनके बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। पिछले दिनों सैम पित्रोदा ने भारत में विरासत कर कानून की वकालत की था। धन के पुनर्वितरण की दिशा में नीति की आवश्यकता पर जोर देते हुए, पित्रोदा ने अमेरिका का हवाला दिया था। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने इससे पल्ला झाड़ लिया था और इसे उनका निजी बयान बताया था।

Continue Reading

Trending