Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

आज से शुरू हो रही है कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा, राहुल गांधी करेंगे शुभारंभ

Published

on

Loading

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी आज कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा शुरू कर रही है। 150 दिनों तक चलने वाली 3570 किलोमीटर लंबी यात्रा कन्याकुमारी से शुरू होकर श्रीनगर तक आयोजित होगी।  पांच महीनो में 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों को कवर करेगी। 2024 के आम चुनाव से पहले लोगों में जागरूकता पैदा करने और पार्टी को मजबूत करने के लिए एक जन आंदोलन है।

इस भारत जोडो यात्रा के दौरान मार्च, रैलियां और जनसभाएं भी होंगी, जिसमें सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। आज कांग्रेस सांसद राहुल गांधी इस यात्रा का शुभारंभ करेंगे।

राहुल गांधी ने दी पिता को श्रद्घांजलि

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने श्रीपेरंबदुर में स्थित अपने पिता राजीव गांधी के स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने ट्वीट किया। उन्होंने लिखा है कि नफरत और बंटवारे की राजनीति में मैंने अपने पिता को खो दिया। मैं अपने प्यारे देश को भी इसमें नहीं खोऊंगा। प्यार नफरत को जीत लेगा। आशा डर को हरा देगी। हम सब मिलकर इसे मात देंगे।

कांग्रेस ने की लोगों से जुड़ने की अपील

कांग्रेस पार्टी ने एक वीडियो जारी कर लोगों से भारत यात्रा से जुड़ने की अपील की है। कांग्रेस ने ट्वीट कर लिखा है कि राहुल गांधी ने भारत की एकता के लिए लड़ने का संकल्प लिया है। कन्याकुमारी में आज से Bharat Jodo Yatra की शुरुआत हो रही है। जन आंदोलन में शामिल हों।

प्रियंका गांधी ने की थी लोगों से जुड़ने की अपील

कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को भारत जोड़ो यात्रा पर बात की थी। उन्होंने लोगों से इस यात्रा से जुड़ने की अपील की थी। साथ ही उन्होंने कहा था कि भारत जोड़ो यात्रा के जरिए लोग महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर एकजुट होंगे।

नेशनल

अफ्रीकन दिखते हैं दक्षिण भारत के लोग… सैम पित्रोदा के बयान पर मचा बवाल, बीजेपी ने बोला हमला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पूर्वोत्तर और दक्षिण भारतीय लोगों को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिसपर बवाल मच गया है। सैम पित्रोदा ने कहा कि पूर्वोत्तर में रहने वाले लोग चीन जैसे दिखते हैं और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकन जैसे। दरअसल, सैम पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया है.जिसमें वह कह रहे हैं कि भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी एक साथ रहते हैं. वीडियो में उन्हें कहते देखा जा सकता है। वह कहते हैं कि यहां पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम भारत में रहने वाले अरब जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों जैसे दिखते हैं। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके फिर भी हम सभी मिल-जुलकर रहते हैं।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के इस बयान पर बीजेपी की ओर से असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से उनके वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, “सैम भाई, मैं नॉर्थ ईस्ट से हूं और भारतीय जैसा दिखता हूं। हम एक विविधतापूर्ण देश हैं-हम अलग दिख सकते हैं लेकिन हम सभी एक हैं। हमारे देश के बारे में थोड़ा तो समझ लो!”

सैम पित्रोदा के कुछ ही दिन पहले दिए गए विरासत टैक्स वाले बयान पर चुनाव के बीच बवाल मचा था वहीं अब एक बार फिर उनके बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। पिछले दिनों सैम पित्रोदा ने भारत में विरासत कर कानून की वकालत की था। धन के पुनर्वितरण की दिशा में नीति की आवश्यकता पर जोर देते हुए, पित्रोदा ने अमेरिका का हवाला दिया था। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने इससे पल्ला झाड़ लिया था और इसे उनका निजी बयान बताया था।

Continue Reading

Trending