Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

अब मुंबई में होगी ‘सोनम दी वेडिंग’, तारीखों का हुआ खुलासा

Published

on

Loading

एक्ट्रेस सोनम कपूर और उनके ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहूजा अगले महीने शादी के बंधन में बंध जाएंगे। उनकी शादी की तारीख अभी तक कंफर्म नहीं हो पा रही थी, लेकिन सूत्रों ने इस बात को कंफर्म किया है कि दोनों 6 और 7 मई को मुंबई में शादी करेंगे।

मुंबई में शादी के बाद वह दिल्ली में एक ग्रैंड रिसेप्शन देंगे, क्योंकि आनंद दिल्ली के हैं। इसके पहले दोनों के परिवार वाले जयपुर या उदयपुर में डेस्टिनेशन वेडिंग करना चाहते थे। खबरें तो यह भी आई थीं कि दोनों स्विट्जरलैंड में शादी के बंधन में बंधेगे, लेकिन बताया जा रहा है कि अब दोनों मुंबई में ही शादी करेंगे। सोनम कपूर फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ की रिलीज से पहले शादी के बंधन में बंध जाएंगी।

आनंद आहूजा के साथ सोनम कपूर

सोनम कपूर और आनंद अहूजा काफी समय से एक दूसरे के साथ देखे जाते रहे है और हिंदी सिनेमा के ये अकेले कपल है जो अपने रिश्ते पर खुल के बोलते है कुछ भी नहीं छिपाते। एक इंटरव्यू में सोनम कपूर ने कहा था कि वह जब आनंद के साथ होती है तो अपने आपको अधूरा महसूस नहीं करतीं और उनको किसी भी तरह की कोई कमी महसूस नहीं होती।

शादी में आएंगे करीब 150 मेहमान
बताया जा रहा है इस शादी में करीब 150 लोग शामिल होंगे और इसके लिए कार्ड भी बांटे जा चुके हैं। सोनम और आनंद की शादी 6 और 7 मई को मुंबई के एक सब अर्बन होटल में होगी और इसके बाद दिल्ली में एक ग्रैंड रिसेप्शन दिया जाएगा।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending