मनोरंजन
सड़क पर सोनम और आनंद कर रहे थे ये काम, लोगों ने कहा- शर्म करो
बी टाउन में एक्ट्रेस सोनम कपूर की शादी इसी साल में हुई थी। आपको याद होगा कि सोनम कपूर के शादी के समय इंटरनेट पर बस सोनम की शादी की तस्वीरें ही दिखाई दे रही थी। 9 मई को सोनम ने अपने बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा से शादी की है।
सोनम कपूर और आनंद आहूजा का रोमांस हमेशा टॉक ऑफ द टाउन रहता है। हाल ही में एक बार फिर ये जोड़ी स्पॉट हुई और वो भी उसी रोमांटिक अंदाज में। मुंबई में स्टोर लॉन्च के मौके पर सोनम और आनंद के कैंडिड फोटो पोज ने दिल जीत लिया।
काम से फ्री होने के बाद सोनम कपूर और आनंद आहूजा 1 महीने तक लंदन में एक दूसरे के साथ थे। लंदन में हनीमून मनाने के बाद दोनों भारत लौट आए हैं।
मुंबई की सड़कों पर सोनम और आनंद बाहों में बाहें डाल कर रोमांस करते हुए देखा गया। दोनों की जोड़ी एकदम परफेक्ट लग रही थी। सोनम कपूर और आनंद आहूजा की इन तस्वीरों को चारों तरफ लोगों का काफी प्यार मिल रहा है।
हमेशा की तरह दिल खोलकर सोनम के लिए अपने प्यार का इजहार करने वाले आनंद ने सोनम को यूं गोद में उठा लिया। यही नहीं अपने फुटवियर ब्रांड के स्टोर लॉन्च के दौरान आनंद ने घुटनों के बल बैठकर सोनम को जूते पहनाए। वह सोनम के शू लेसिस को यूं बांधते दिखे।
सोनम कपूर बॉलीवुड की फैशन क्वीन मानी जाती है। फैशन के मामले में आज बॉलीवुड की कोई भी अभिनेत्री सोनम कपूर को टक्कर नहीं दे पाती है। इन तस्वीरों में भी आप देख सकते हैं कि सोनम कपूर का ऑउटफिट काफी खूबसूरत और अट्रैक्टिव लग रहा है।
फिल्मों की बात करें तो सोनम जल्द ही ‘इक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ फिल्म में नजर आएंगी। ‘इक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ फिल्म में सोनम के साथ उनके पिता अनिल कपूर भी दिखेंगे।
सोनम कपूर और आनंद की इन तस्वीरों को देखकर कुछ लोगों ने उन पर खराब कमेंट भी किए लेकिन ज्यादातर लोगों को सोनम कपूर और आनंद आहूजा की यह जोड़ी काफी खूबसूरत लग रही है और सोशल मीडिया में आते ही यह तस्वीर है चारों तरफ आग की तरह वायरल हो रही है।
प्रादेशिक
धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर
धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।
हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।
-
ऑटोमोबाइल1 day ago
इन आसान उपायों से आप आसानी से बढ़ा सकते हैं अपनी बाइक का माइलेज
-
अन्तर्राष्ट्रीय2 days ago
जेपी मॉर्गन के CEO बोले- अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेता की जरुरत
-
नेशनल2 days ago
BJP में शामिल हुए मनीष कश्यप, कहा- बिहार को मजबूत करूंगा
-
नेशनल2 days ago
गृहमंत्री अमित शाह ने वाराणसी में काल भैरव मंदिर में की पूजा-अर्चना, बीजेपी की जीत का मांगा आशीर्वाद
-
नेशनल2 days ago
असदुद्दीन ओवैसी ने मुख्तार अंसारी को बताया शहीद, बोले- उन्हें जहर देकर मारा गया
-
नेशनल2 days ago
लोकसभा चुनाव : दूसरे चरण की 88 सीटों पर वोटिंग जारी, पीएम मोदी ने की रिकार्ड मतदान की अपील
-
नेशनल1 day ago
पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य में युवाओं के विकास के सभी रास्ते बंद कर दिए हैं: पीएम मोदी
-
नेशनल3 days ago
अखिलेश यादव ने कन्नौज से दाखिल किया नामांकन, सुब्रत पाठक से होगी टक्कर