Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

आध्यात्म

इस तारीख को है श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, जानें शुभ मुहूर्त व महत्व

Published

on

Shri Krishna Janmashtami

Loading

नई दिल्ली। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी हिंदू धर्म का बड़ा पर्व है। भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के के दिन भगवान विष्णु ने भगवान कृष्ण के रूप में अवतार लिया था। जब से ही इस दिन को कृष्ण जन्मोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। भगवान कृष्ण का जन्म मथुरा में हुआ था। उस समय रोहिणी नक्षत्र था। भगवान कृष्ण के भक्त रात में 12 बजे कान्हा का जन्मोत्सव मनाते हैं। आइए जानते हैं इस साल यानी साल 2023 में जन्माष्टमी कब है।

कृष्ण जन्ममाष्टमी तारीख

इस साल अष्टमी तिथि का आरंभ 6 सितंबर को दोपहर 3 बजकर 38 मिनट पर होगा और इसका समापन 7 सितंबर को शाम के समय 4 बजकर 15 मिनट पर हो जाएगा। ऐसे में जन्माष्टमी का व्रत 6 सितंबर को रखा जाएगा।

जन्माष्टमी का महत्व

मान्यताओं के अनुसार, कृष्ण जन्माष्टमी पर भगवान कृष्ण की पूजा अर्चना करने से व्यक्ति की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। साथ भी भगवान कृष्ण का आशीर्वाद और कृपा भी बनी रहती है। जो लोग व्रत करते हैं वह मध्य रात्रि पूरे विधि विधान के साथ पूजा अर्चना भी करते हैं। इस दिन देशभर में मंदिरों को विशेष तौर पर सजाया जाता है।

जन्माष्टमी पर भक्त श्रद्धानुसार, उपवास करते हैं। साथ ही भगवान कृष्ण की विशेष पूजा अर्चना करते हैं। बता दें कि भगवान कृष्ण का जन्म मध्य रात्रि में हुआ था। लोग अपने घर में मौजूद लड्डू गोपाल का भी जन्म तभी कराते हैं। इसके बाद उन्हें सुंदर वस्त्र पहनाकर फूल आदि अर्पित करते हैं। इसके बाद कृष्ण जी को भोग लगाया जाता है और उस भोग को प्रसाद के रूप में बांटा जाता है।

Continue Reading

आध्यात्म

आज पूरा देश मना रहा रामनवमी, जानिए इसके पीछे की पूरी पौराणिक कहानी

Published

on

Loading

नई दिल्ली। आज पूरे देश में रामनवमी का त्यौहार बड़ी धूम धाम से मनाया जा रहा है। पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक इस दिन भगवान राम का जन्म हुआ था। जो विष्णु का सातवां अवतार थे। रामनवमी का त्यौहार चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी को मनाया जाता है। आइये जानते हैं इसके पीछे की पौराणिक कहानी।

पौराणिक कथाओं के मुताबिक भगवान राम ने भी मां दुर्गा की पूजा की थी, जिससे कि उन्हें युद्ध के समय विजय मिली थी। साथ ही माना जाता है इस दिन गोस्वामी तुलसीदास जी ने रामचरित मानस की रचना का आरंभ किया। राम नवमी का व्रत जो भी करता है वह व्यक्ति पापों से मुक्त होता है और साथ ही उसे शुभ फल प्रदान होता है

रामनवमी का इतिहास-

महाकाव्य रामायण के अनुसार अयोध्या के राजा दशरथ की तीन पत्नियां थी। कौशल्या, सुमित्रा और कैकयी। शादी को काफी समय बीत जाने के बाद भी राजा दशरथ के घर किसी बालक की किलकारी नहीं गूंजी थी। इसके उपचार के लिए ऋषि वशिष्ट ने राजा दशरथ से पुत्र प्राप्ति के लिए कमेश्टी यज्ञ कराने के लिए कहा। जिसे सुनकर दशरथ खुश हो गए और उन्होंने महर्षि रुशया शरुंगा से यज्ञ करने की विन्नती की। महर्षि ने दशरथ की विन्नती स्वीकार कर ली। यज्ञ के दौरान महर्षि ने तीनों रानियों को प्रसाद के रूप में खाने के लिए खीर दी। इसके कुछ दिनों बाद ही तीनों रानियां गर्भवती हो गईं।

नौ माह बाद चैत्र मास में राजा दशरथ की बड़ी रानी कौशल्या ने भगवान राम को जन्म दिया, कैकयी ने भरत को और सुमित्रा ने दो जुड़वा बच्चे लक्ष्मण और शत्रुघन को जन्म दिया। भगवान विष्णु ने श्री राम के रूप में धरती पर जन्म इसलिए लिया ताकि वे दुष्ट प्राणियों का नरसंहार कर सके।

Continue Reading

Trending