जुर्म
शर्लिन चोपड़ा ने किया शिल्पा और राज कुंद्रा पर केस, धोखाधड़ी और शोषण का लगाया आरोप
मुंबई। पोर्नोग्राफी केस में फंसे राज कुंद्रा की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। कुछ वक़्त पहले शर्लिन चोपड़ा ने उनपर सेक्सुअल असॉल्ट का आरोप लगाया था। अब शर्लिन ने राज के साथ-साथ उनकी पत्नी शिल्पा शेट्टी को भी कटघरे में खड़ा कर दिया है। बता दें कि अब शर्लिन ने शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा पर धोखाधड़ी के साथ-साथ मेन्टल और सेक्सुअल असॉल्ट का आरोप लगाया है। शर्लिन चोपड़ा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो सांझा कर कुंद्रा जोड़े पर निशाना साधा है।
शर्लिन ने कहा-‘डर-डर के नहीं रह सकती’
उन्होंने बताया कि राज कुंद्रा ने उनका शोषड़ किया और उन्हें अंडरवर्ल्ड की धमकी भी दी। उन्होंने नाम आखों से कहा की ‘अब मैं डर-डर के नहीं रह सकती’। वीडियो में शर्लिन ने कहा कि ‘लड़कियों से जिस्म की नुमाइश करवाकर आप उनकी पेमेंट क्लियर क्यों नहीं करते? आप उनको चूना क्यों लगाते हैं? आप उनको टोपी क्यों पहनाते हैं? क्या ये होता है एथिकल बिजनस? आपको बिजनसमैन बनना है, जाइए सीखिए, टाटा कैसे बिजनस करते हैं। एथिक्स के साथ करते हैं। जो वादे करते हैं वो निभाते हैं। आप क्या करते हैं? आप आर्टिस्ट के घर पर जाकर उनका यौन शोषण करते हैं। उनके घर पर जाकर उसे अंडरवर्ल्ड की धमकी देते हैं। बोलते हैं यौन शोषण का केस वापस ले वरना तेरी जिंदगी बर्बाद हो जाएगी।’
Also Read-आर्यन के समर्थन में हंसल का ट्वीट, कहा-‘देश में नौटंकी बंद होनी चाहिए’
शर्लिन ने रंजीत बिंद्रा नामक व्यक्ति का नंबर दिखते हुए कहा, ‘वह डी कंपनी का आदमी है और उनके साथ कुछ भी हो सकता है। उसने कहा कि जो एक दो फिल्में तेरे हाथ में हैं वो भी छूट जाएगी। इस तरह आप बात करते हैं। मैं आज नहीं डरूंगी। दुर्गा मां का आशीर्वाद लेकर आई हूं मैं। मैं नहीं डरूंगी। ना आपसे, ना आपके पावर से। क्या- क्या कहा था आपने? आपको याद है? आपने बोला था कि आपके सिर पर किसी बिग बॉस का हाथ है और जब तक उस बिग बॉस का हाथ रहेगा, आपका कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता। ऐसी बातें कहीं आपने मुझसे। उन्होंने अपने सेलफोन पर मुझे रंजीत बिंद्रा का नाम दिखाया और कहा था कि ये डी कंपनी का आदमी है। कुछ भी हो सकता है आपके साथ।’
उत्तर प्रदेश
मेरी पत्नी से शिक्षक का था अफेयर, इसलिए मार डाला; वकील के कबूलनामे से आया नया ट्विस्ट
कानपुर। उप्र के कानपुर के पनकी के पतरसा में शिक्षक दयाराम सोनकर की हत्या के आरोप में गिरफ्तार वकील संजीव कुमार के बयान ने पेंच फंसा दिया है। वकील ने जो बयान दिया, उसके मुताबिक शिक्षक के उसकी पत्नी से अवैध संबंध थे। चूंकि शिक्षक वर्तमान में कानपुर देहात में ही रह रहा था।
इसके चलते पत्नी भी कानपुर देहात स्थित मायके में ही थी। इसलिए उसने रविवार को दयाराम को बुलाकर अकेले ही बंद कमरे में जिंदा जलाकर मार डाला। वहीं, मृतक के भाई का कहना है कि भाभी के संबंध ढाबा संचालक से थे। विरोध करने पर भाभी ने प्रेमी और वकील के साथ मिलकर भाई की हत्या कर दी।
मृतक दयाराम के छोटे भाई अनुज ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि भाई दयाराम ने अपने मोबाइल फोन से उन्हें कॉल करके बताया था कि संजीव, पवन और संगीता ने उन्हें कमरे में बंद करके आग लगा दी है और भाग गए हैं। तहरीर के आधार पर पुलिस ने जब वकील संजीव को उठाकर पूछताछ शुरू की तो कहानी में नया मोड़ आ गया।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक संजीव ने बताया कि दयाराम जिस कॉलेज में पढ़ाता था, उसी में संजीव का साला शिक्षक है। दोनों में गहरी दोस्ती थी। दयाराम का संजीव के साले के घर में भी आना-जाना था। संजीव को दयाराम और उसकी पत्नी के बीच अवैध संबंध का शक था।
संजीव के अनुसार, पत्नी को कई बार घर लाने की कोशिश की, लेकिन वो राजी नहीं हुई। पत्नी से संबंधों को लेकर बातचीत के लिए दयाराम को घर बुलाया। इसके बाद पेट्रोल डालकर आग लगा दी। हालांकि, पुलिस को अन्य हत्यारोपियों की घटनास्थल के आसपास लोकेशन भी नहीं मिली है। दोनों कहानियों की तह तक जाने के लिए पुलिस अब सक्ष्यों की मदद ले रही है।
संजीव कई बार बुला चुका था दयाराम को
अनुज ने बताया कि संजीव कई बार दयाराम को फोन करके उसकी पत्नी से समझौता कराने की बात कहकर बुला चुका था। परिवार वालों की राय के बाद वे समझौते के लिए गए थे, वहां सभी ने मिलकर उनके भाई की हत्या कर दी।
-
लाइफ स्टाइल17 mins ago
कैल्शियम की कमी को पूरा करती हैं ये चीजें, बनाएं डाइट का हिस्सा
-
नेशनल1 day ago
दिल्ली कांग्रेस प्रमुख अरविंदर सिंह लवली ने अपने पद से इस्तीफा, ‘आप’ से गठबंधन के थे खिलाफ
-
नेशनल1 day ago
कर्नाटक के बेलगावी में बोले पीएम मोदी, कांग्रेस के शहजादे में नवाबों, बादशाहों के खिलाफ एक शब्द बोलने की ताकत नहीं है
-
नेशनल1 day ago
628 को उम्रकैद, 37 को दिलवाई फांसी, जानें कौन हैं मुंबई उत्तर मध्य सीट से बीजेपी उम्मीदवार उज्जवल निकम
-
नेशनल1 day ago
जेपी नड्डा का ममता पर हमला, कहा- संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा
-
अन्तर्राष्ट्रीय1 day ago
अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत
-
प्रादेशिक1 day ago
महादेव बेटिंग ऐप मामले में एक्टर साहिल खान गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से लाया गया मुंबई
-
उत्तर प्रदेश1 day ago
गाजियाबाद में रिटायर्ड जवान ने बेटी के दोस्त की गोली मारकर की हत्या, पुलिस पूछताछ में कही ये बात