Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं जनसमस्याएं

Published

on

Loading

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज यानी शनिवार को गोरखनाथ मंदिर, गोरखपुर के हिन्दू सेवाश्रम में आयोजित जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुनीं।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को फरियादियों की समस्याओं के तत्काल निस्तारण हेतु निर्देश दिए। बता दें कि सीएम योगी मुख्यमंत्री गोरखपुर के चार दिवसीय दौरे पर हैं।

बीते दिन यानी विजयदशमी के अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों को ट्विटर पर बधाई दी। सीएम योगी ने ट्वीट किया, ”अधर्म पर धर्म की विजय का महापर्व विजयादशमी के पावन अवसर पर आज गोरखनाथ मंदिर में श्रीनाथ जी का विशेष पूजा-अर्चना किया। श्रीनाथ जी के आशीर्वाद से जन-जन का कल्याण हो।”

उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव ने श्याम लाल पाल को बनाया सपा का नया प्रदेश अध्यक्ष

Published

on

Loading

लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने अपना प्रदेश अध्यक्ष बदल दिया है। पार्टी ने नरेश उत्तम पटेल की जगह श्याम लाल पाल को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। बीते साल ही श्याम लाल पाल को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। वर्तमान में नरेश उत्तम पटेल यूपी की फतेहपुर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसा कहा जाता है कि वह अखिलेश यादव के करीबी है। ऐसें में चुनाव पर उनका फोकस हो, इसी वजह से अखिलेश यादव ने प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी श्याम लाल पाल को सौंप दी है।

श्यामलाल पाल शिक्षाविद् हैं और एक इंटर कॉलेज से प्रधानाचार्य के पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। वह लगभग 20 सालों से समाजवादी पार्टी में हैं। श्याम लाल पाल 2002 में अपना दल के टिकट पर प्रतापपुर सीट से विधानसभा का चुनाव भी लड़े चुके थे। हालांकि, इसके कुछ दिन बाद ही वह समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।

वह सपा में अलग-अलग पदों पर रहकर लगातार काम कर रहे हैं। श्याम लाल पाल को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रयागराज के कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है।

Continue Reading

Trending