Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

शिल्पा शेट्टी के पूरे परिवार को हुआ कोरोना वायरस, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

Published

on

Loading

मुंबई। कोरोना वायरस का कहर हर दिन के साथ बढ़ता चला जा रहा है। इस खतरनाक वायरस से बॉलीवुड भी बहुत प्रभावित हुआ है। कई दिग्गज सेलेब्स के कोविड पॉजिटिव होने के बाद अब खबर है कि 90 की दशक की सुपरस्टार एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी का पूरा परिवार भी कोरोना से संक्रमित हो गया है।

शिल्पा शेट्टी ने सोशल मीडिया पर इस खबर को साझा करते हुए लिखा, ‘मेरे परिवार के लिए 10 दिन बहुत मुश्किल थे। पहले मेरे ससुर कोरोना से संक्रमित हुए. उसके बाद मेरे पति राज, मेरी मां समीशा और विवान भी संक्रमित पाए गए। हर कोई प्रोटोकॉल का पालन कर रहा है।

सभी परिवार अपने-अपने कमरे में अलग-अलग रह रहे हैं और डॉक्टर की सलाह पर चल रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने आगे कहा कि उनके घर के दो कर्मचारी भी संक्रमित हैं। उनका इलाज चल रहा है। इसके साथ ही शिल्पा का कहना है कि भगवान की कृपा है कि हर कोई ठीक हो रहा है। सभी से मास्क और सैनिटाइज़र का उपयोग करने और मानसिक रूप से सकारात्मक होने का भी आग्रह किया है।’

मनोरंजन

शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। बालासाहब ठाकरे भवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी ज्वॉइन की। बताया जा रहा है कि वे मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

इस अवसर पर गोविंदा ने कहा कि एकनाथ शिंदे जी का धन्यवाद, आज के दिन शिवसेना जॉइन करने का मतलब भगवान से मिली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2009 तक कांग्रेस पार्टी का सांसद रहा। अब चौदह बरस के बनवास के बाद शिवसेना में शामिल हुआ हूं। गोविंदा ने कहा मुंबई अब पहले सुंदर और विकसित दिखाई पड़ रही है। यहां विकास के काम हो रहे हैं ।

इससे पहले शिंदे गुट के नेता कृष्णा हेगड़े ने गोविंदा से उनके आवास पर मुलाकात की थी, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वे शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। सीएम एकनाथ शिंदे की ओर से गोविंदा को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। वे मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से ताल ठोक सकते हैं। शिवसेना यूटीबी ने अमोल कीर्तिकर को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अगर शिवसेना शिंदे गुट ने टिकट दिया तो गोविंदा मुंबई ईस्ट वेस्ट पर अमोल कीर्तिकर को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

Continue Reading

Trending