Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

एक के बाद एक हुए 6 बम धमाकों से दहला श्रीलंका, 100 की मौत, 300 घायल

Published

on

Loading

नई दिल्ली। श्रीलंका की राजधानी कोलंबो सहित कई इलाकों में हुए सीरियल बम धमाकों में 100 लोगों की मौत हो गईं वहीं 300 से ज्यादा लोग घायल हैं।

ये 6 बम धमाके ईस्टर पर्व के दौरान हुए। रिपोर्ट्स के मुताबिक तीन धमाके चर्च में, दो होटल में और एक अन्य जगह पर हुए।पुलिस प्रवक्ता रूवान गुनसेकेरा ने कहा कि विस्फोट रविवार सुबह (स्थानीय समयानुसार) सुबह 8.45 बजे हुआ।

कोलंबो नेशनल हॉस्पिटल ने कहा कि कम से कम 80 लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। श्रीलंका के इकोनॉमिक रिफॉर्म्स एंड पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन मिनिस्टर हर्षा डिसिल्वा ने ट्वीट कर बताया कि प्रधानमंत्री बेंटोला से लौट रहे हैं।

इमरजेंसी मीटिंग बुलाई गई है। बचाव कार्य तेजी से चल रहा है। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने और घरों से बाहर न निकलने की अपील की है। उन्होंने कुछ विदेशी नागरिकों समेत कई कैजुअल्टी होने की आशंका जाहिर की है।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending