साइंस
वैज्ञानिकों ने बनाया प्लास्टिक खाने वाला एंजाइम, एक हफ्ते में कचरे को करेगा रिसाइकल
वाशिंगटन। यह जानकारी होते हुए भी कि प्लास्टिक से पर्यावरण को कितना नुकसान होता है और इसे रिसाइकल करना बेहद मुश्किल है हर व्यक्ति इसका इस्तेमाल करता है, लेकिन अब इस समस्या का समाधान अमेरिका के वैज्ञानिकों ने ढूंढ़ निकाला है।
एक प्लास्टिक को मिट्टी में मिलने में 20 से 500 तक का समय लगता है। इस प्लास्टिक से पर्यावरण तो प्रभावित होता ही है, ये लोगों के सेहत के लिए भी काफी हानिकारक है। प्लास्टिक का मिट्टी में रिसाइकल होना बहुत मुश्किल है।
जिससे पृथ्वी को बहुत नुकसान होता है, लेकिन अमेरिका के यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास के वैज्ञानिकों ने इस समस्या का हल ढूंढ़ निकाला है। इन्होंने एक ऐसा एंजाइम बनाया है, जो प्लास्टिक को खाकर सिर्फ एक हफ्ते में ही डीकंपोज कर सकता है।
यह रिसर्च नेचर जर्नल में प्रकाशित हुई है। इस एंजाइम को बनाने के लिए मशीन लर्निंग का प्रयोग किया गया है। यह एंजाइम एक तरह का प्रोटीन है, जो बायोलॉजिकल प्रोसेस को तेज करने वाला कैटालिस्ट है।
रिसर्च के मुताबिक पॉलिमर पॉलिथाइलीन टेरेफ्थेलेट (PET) से बने उत्पादों को एंजाइम प्लास्टिक को एक सप्ताह में ही तोड़ देता है। कुछ को टूटने में केवल 24 घंटे का समय लगा है।
PET दुनिया के 12% कचरे का जिम्मेदार है। ये वे पदार्थ है जिसे प्राकृतिक रुप से नष्ट होने में सदियां लगती है। यह एंजाइम PET को कुछ ही दिनों में डीकंपोज कर देता है और प्लास्टिक को पहले की तरह इस्तेमाल करने लायक बना देता है।
प्लास्टिक को जल्दी डिकंपोज करने के लिए 2005 से अब तक 19 एंजाइम बनाए जा चुके है। इस रिसाइकल से बने प्लास्टिक को वर्जिन प्लास्टिक नाम दिया गया है।
ऑटोमोबाइल
इन आसान उपायों से आप आसानी से बढ़ा सकते हैं अपनी बाइक का माइलेज
नई दिल्ली। जिन बाइक ओनर को माइलेज को लेकर शिकायत रहती है, उनकी शिकायत अब दूर होने वाली है, क्योंकि हम आज आपको बताने जा रहे हैं उन खास टिप्स के बारे में, जिनको फॉलो करके आप अपनी मोटरसाइकिल की माइलेज आसानी से बढ़ा सकते हैं।
बाइक सर्विसिंग
अन्य मौसम की तुलना में गर्मियों में मोटरसाइकिल को ज्यादा सर्विसिंग की जरूरत पड़ती है। गर्मी ज्यादा पड़ने की वजह से मोटरसाइकिल के पार्ट्स को ज्यादा नुकसान होता है। ऐसे में सर्विसिंग समय से करवाएं और जरूरी पार्ट्स को भी जरूर चेंज करवाएं।
टॉप स्पीड पर जानें से बचें
अगर आप अपनी बाइक से अच्छे माइलेज की उम्मीद करते हैं, तो उसे एक ही स्पीड में चलाएं। इससे वाहन के इंजन पर अधिक लोड नहीं आता और वो बिना ज्यादा पेट्रोल जलाए अच्छा माइलेज प्रदान करता है। इसके अलावा क्लच दबा कर गाड़ी चलाने और बार-बार ब्रेक लगाने से भी माइलेज पर खराब असर पड़ता है।
ट्रैफिक सिग्नल पर इंजन करें बंद
अगर आप सिटी राइड कर रहे हैं तो आपको थोड़ा अधिक सचेत रहने की जरूरत है। सिटी राइडिंग के दौरान ट्रैफिक सिग्नल्स अधिक पड़ते हैं। अगर आप किसी रेड लाइट पर पहुंचते हैं तो गाड़ी के इंजन को बंद कर दें। इससे माइलेज पर काफी असर पड़ेगा।
लो RPM पर रखें बाइक
अपनी बाइक के RPM को मिनिमम रखें। अगर बाइक की रेस ज्यादा है तो यह ज्यादा ईंधन की खपत करेगी। इसके अलावा यह स्टार्ट होने पर खड़े-खड़े भी ज्यादा ईंधन की खपत करेगी। बेवजह रेस देने से बचें।
गियर शिफ्टिंग करें स्लो
गियर शिफ्टिंग अगर तेज की जाए तो इससे इंजन पर ज्यादा दबाव पड़ने लगता है और दबाव ज्यादा होने की वजह से फ्यूल कंज्यूमिंग बढ़ जाती है। ऐसे में आपको गियर शिफ्टिंग स्लो करनी चाहिए।
-
ऑटोमोबाइल3 days ago
इन आसान उपायों से आप आसानी से बढ़ा सकते हैं अपनी बाइक का माइलेज
-
नेशनल1 day ago
दिल्ली कांग्रेस प्रमुख अरविंदर सिंह लवली ने अपने पद से इस्तीफा, ‘आप’ से गठबंधन के थे खिलाफ
-
नेशनल1 day ago
कर्नाटक के बेलगावी में बोले पीएम मोदी, कांग्रेस के शहजादे में नवाबों, बादशाहों के खिलाफ एक शब्द बोलने की ताकत नहीं है
-
नेशनल1 day ago
628 को उम्रकैद, 37 को दिलवाई फांसी, जानें कौन हैं मुंबई उत्तर मध्य सीट से बीजेपी उम्मीदवार उज्जवल निकम
-
नेशनल23 hours ago
जेपी नड्डा का ममता पर हमला, कहा- संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा
-
अन्तर्राष्ट्रीय23 hours ago
अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत
-
प्रादेशिक1 day ago
महादेव बेटिंग ऐप मामले में एक्टर साहिल खान गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से लाया गया मुंबई
-
उत्तर प्रदेश1 day ago
गाजियाबाद में रिटायर्ड जवान ने बेटी के दोस्त की गोली मारकर की हत्या, पुलिस पूछताछ में कही ये बात