मनोरंजन वीडियो
Salmnan Khan की मेहरबानी, बंद नहीं होगा The Kapil Sharma Show
कुछ समय पहले ऐसी खबरें आईं थीं कि कपिल शर्मा का शो अब बंद होने वाला है। इसकी दो वजहें बताई जा रहीं थीं, पहली यह कि शो को अब उतनी रेटिंग नहीं मिल रही है जितनी की इससे दरकार थी और दूसरी यह कि सलमान खान आपना हिट शो ‘दस का दम’ लेकर आने वाले थे। हालांकि अब आ रहीं खबरों के अनुसार कपिल शर्मा का शो कुछ दिनों तक और चलता रहेगा। इसके लिए कपिल को सलमान खान के लिए धन्यवाद कहना चाहिए। अब आप पूछेंगे क्यों तो वो इसलिए क्योंकि सलमान खान का आने वाला शो ‘दस का दम’ को टीवी पर आने में लगभग दो महीने और लग जायेंगे।
बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान इस समय अपनी आने वाली फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ के प्रमोशन में बिजी हैं। जो कि इस साल ईद के मौके पर रिलीज की जायेगी। इसके साथ-साथ सलमान खान अबू धाबी में अपनी नई फिल्म ‘टाइगर ज़िंदा है’ की शूटिंग में भी बिजी हैं। जिसमें वो काफी समय के बाद कटरीना कैफ के साथ दिखाई देंगे।
उत्तराखंड
सेना में भर्ती का जज्बा, रात में सड़क पर दौड़ते युवक ने जीता दिल, देखिये वीडियो
सेना में भर्ती होने के लिए उत्तराखंड के युवाओं के मज़बूत हौसले और मुश्किलों को दर्शाता एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में 19 साल का लड़का देर रात राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा की सड़क पर आधी रात कंधे पर बैग टांगते हुए बिना किसी की परवाह किये दौड़े जा रहा है। इस वीडियो को उत्तराखंड मूल के फिल्मकार विनोद कापड़ी ने ट्विटर पर शेयर किया है। कापड़ी ने जैसे यह वीडियो अपने ट्विटर एकाउंट पर पोस्ट किया। बस फिर क्या था सोशल मीडिया पर युवक के हौसले को सराहने वालों की बाढ़ आ गई।
कापड़ी ने उसे कार से घर छोड़ने का ऑफर दिया, लेकिन बार-बार अनुरोध के बावजूद लड़का मना करता रहा। सोशल मीडिया पर जिसने भी इस वीडियो को देखा उसने युवक के हौसले की जमकर तारीफ की। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे लड़के ने अपने कंधे पर बैग टांगा हुआ है और सड़क पर तेजी से दौड़ रहा है। रात के 12 बजे युवक को इस तरह दौड़ते देख विनोद कापड़ी ने उसे लिफ्ट देने का ऑफर दिया। लेकिन युवक ने मुस्कुराते हुए इनकार कर दिया। और कहा कि वह दौड़ते हुए ही अपने घर तक जाएगा।
This is PURE GOLD❤️❤️
नोएडा की सड़क पर कल रात 12 बजे मुझे ये लड़का कंधे पर बैग टांगें बहुत तेज़ दौड़ता नज़र आया
मैंने सोचा
किसी परेशानी में होगा , लिफ़्ट देनी चाहिएबार बार लिफ़्ट का ऑफ़र किया पर इसने मना कर दिया
वजह सुनेंगे तो आपको इस बच्चे से प्यार हो जाएगा ❤️😊 pic.twitter.com/kjBcLS5CQu
— Vinod Kapri (@vinodkapri) March 20, 2022
फिर जब कापड़ी ने पूछा कि तुम काम क्या करते हो? तो युवक ने बताया कि वह नोएडा सेक्टर-16 के McDonalds में काम करता है। जब उन्होंने रात के समय इस तरह दौड़ने का कारण पूछा तो युवक ने कहा कि वह सेना में भर्ती होना चाहता है और काम की वजह से उसे प्रैक्टिस करने का टाइम नहीं मिल पाता। जिस वजह से वह ड्यूटी खत्म करके घर इसी तरह जाता है। इससे उसकी दौड़ने की प्रैक्टिस हो जाती है।
वीडियो में देखे गए इस युवक का नाम प्रदीप मेहरा है जो कि उत्तराखंड के अल्मोड़ा का रहने वाला है। विनोद कापड़ी ने इस दौरान उस युवक से काफी सवाल पूछे। जिनके जवाब सुनकर कापड़ी भी भावुक हो उठे।
युवक ने बताया कि उसकी मां का इलाज चल रहा है और वह अस्पताल में भर्ती हैं। यहां वह अपने भाई के साथ रहता है, और रोजाना इसी तरह 10 किलोमीटर दौड़ता है।
युवक की बातें सुनकर कापड़ी उसकी हिम्मत की दाद देते हैं। प्रदीप के जज्बे को देख हैरान रह जाते हैं। ये वीडियो पूरे पहाड़ में जमकर शेयर हो रहा है। जिस पर पहाड़ के लोग प्रदीप के जज़्बे को काफी पसंद कर रहे हैं और उसे सेना के प्रति लगन और मेहनत से जोड़ रहे हैं।
-
नेशनल2 days ago
जेल से रिहा हुए बाहुबली धनंजय सिंह, बोले- पत्नी के लिए करूंगा प्रचार
-
नेशनल2 days ago
अगर बीजेपी सत्ता में आई तो गरीबों, आदिवासियों और दलितों से उनके अधिकार छीन लिए जाएंगे : राहुल गांधी
-
मनोरंजन2 days ago
अनुपमा की राजनीति में एंट्री, एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने थामा बीजेपी का दामन
-
नेशनल2 days ago
दिल्ली-एनसीआर के 100 से ज्यादा स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, बच्चों को वापस भेजा गया घर
-
नेशनल2 days ago
दिल्ली के स्कूलों की जांच में कुछ नहीं मिला, पुलिस बोली- ई-मेल्स और कॉल्स फर्जी
-
प्रादेशिक2 days ago
सलमान खान फायरिंग मामला: आरोपी अनुज थापन ने पुलिस कस्टडी में की आत्महत्या
-
खेल-कूद2 days ago
स्लो ओवर रेट के चलते मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या पर लगा 24 लाख का जुर्माना
-
उत्तर प्रदेश2 days ago
देवरिया में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद पुजारी की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में फैला तनाव