Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

रविवार को साहो ने की बंपर कमाई, आंकड़े देखकर चौंक जाएंगे आप

Published

on

Loading

मुंबई। साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म साहो फिल्म क्रिटिक्स की आलोचना झेलने के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। दो दिन के शानदार कलेक्शन के बाद तीसरे दिन भी फिल्म की कमाई जबरदस्त रही है।

रविवार को फिल्म के कलेक्शन ने लंबी छलांग लगाते हुए 29.48 करोड़ का बिजनेस किया। आपको बता दें कि ये आंकड़े केवल हिंदी वर्जन के हैं। तीन दिन के कलेक्शन से यह साबित हो चुका है कि प्रभाव की फैन फॉलोइंग नार्थ इंडिया में कैसी है।

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर लिखा- ”साहो बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है। तीसरे दिन की कमाई में भारी उछाल आया। ओपनिंग वीकेंड में फिल्म ने कमाल का कलेक्शन किया है। नॉर्थ और ईस्ट इंडिया के आंकड़े अद्भुत हैं। दूसरे सर्किट में भी कमाई अच्छी रही है। शुक्रवार को साहो ने 24.40 करोड़, शनिवार को 25.20 करोड़ और रविवार को 29.48 करोड़ कमाए। भारतीय बाजार में हिंदी वर्जन में मूवी का ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन 79.08 करोड़ है।”

फिल्म का निर्देशन सुजीत ने किया है। फिल्म भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। साहो को ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड के बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग मिली है।

प्रभास की फिल्म ने पहले दिन वर्ल्डवाइड 104 करोड़ की कमाई कर ली है। दो दिन में प्रभास की फिल्म 200 करोड़ का आंकड़ा पार करने में कामयाब रही है।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending