Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

जुकरबर्ग की अपने फॉलोअर्स को चुनौती

Published

on

Loading

न्यूयॉर्क| अगर आप दौड़ने के शौकीन हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। इस साल फेसबुक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी(सीईओ)मार्क जुकरबर्ग आपको अपने साथ दौड़ने का मौका दे रहे हैं। जुकरबर्ग ने फेसबुक पर अपने 4.7 करोड़ फॉलोअर्स के लिए एक नई चुनौती का ऐलान किया है। जिसका नाम है ‘रन’। जुकरबर्ग ने अपनी फेसबुक पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी। उन्होंने लिखा, “मेरे समक्ष 2016 में भी शारीरिक रूप से फिट रहने की चुनौती है। मैं इस पूरे साल में 587 किलोमीटर की दौड़ पूरी करूंगा। मुझे खुशी होगी कि अगर फेसबुक समुदाय के लोग भी मेरी इस चुनौती में मेरा साथ दें।”

जुकरबर्ग ने एक फोटो भी पोस्ट की। यह फोटो दिल्ली की है, जिसमें वह अपने सहकर्मी क्रिस डेनियल्स और इमी अर्चीबांग के साथ सुबह-सुबह दौड़ लगाते नजर आ रहे हैं। पिछले साल भारत की यात्रा के दौरान यह फोटो ली गई थी। फेसबुक सीईओ ने लिखा, “हमने इस साल को ‘अ ईयर ऑफ रनिंग’ नाम दिया है। मैंने एक सार्वजनिक समूह स्थापित किया है, जिसमें हम सब दौड़ने के रोमांच से जुड़े अपने अनुभव पर चर्चा कर सकते हैं। मैं समय समय पर इससे संबंधित जानकारी देता रहूंगा।”

उपभोक्ता अपने अनुभवों को ‘अ ईयर ऑफ रनिंग’ फेसबुक ग्रुप के साथ जुड़कर साझा कर सकते हैं। जुकरबर्ग ने बताया कि वह समय-समय पर इस अभियान की जानकारी देते रहेंगे। अब तक करीब 43 हजार सदस्य इस समूह से जुड़ चुके हैं। उन्होंने लिखा, “सेहत के लिए दौड़ना अच्छा है लेकिन यह अधिक नहीं होना चाहिए। एक दिन में एक मील दौड़ना पर्याप्त है।”

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending