Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

ऑफ़बीट

RESPECT GIRLS: लड़कियों का उड़ता दुपट्टा हो या खिसकती जींस, ताकें न ‘PLEASE’

Published

on

Loading

ओह! लड़की का दुपट्टा उड़ रहा है नहीं नहीं लड़की के तन पर पडें कपडें थोड़े से खिसक गए है शिट! लड़की है या सेंसलेस आइटम।

अब आप सोच रहे होंगे हम ऐसा क्यों बोल रहे है क्या बताएं क्यों बोल रहे है। ये तो स्वत: चिंतनशील योग्य बात है और अगर आप अब तक समझ नहीं पा रहे है तो आपकी मुर्खता।

दरअसल, आजकल सोशल मीडिया पर एक ट्रेंड ‘मी टू’ बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। इस पर लडकियां अपने साथ हुई दर्दनाक वाकये को बयां कर रही है।

Image result for GIRLS

इस ट्रेंड में अब तक कई लडकियां अपने साथ हुए कई गलत वाकये और यौन शोषण जैसी घटनाओं का जिक्र कर चुकी है।

मी टू पर लड़कियों के लगातार बढ़ रहे वाकयों का जिक्र देश में महिलाओं के प्रति आए दिन हो रहे अपराधों का साफ़ जिक्र करती है।

सवाल ये उठता है कि आखिर कब वो दिन आएगा जब महिलाएं सड़कों पर रातों के अंधरों में भी खुद को सहज और सुरक्षित महसूस करेंगी इतना ही नहीं बल्कि ऐसा कब होगा, जब सड़क पर चलते हुए लड़की का उड़ता दुप्पट्टा या खिसकती जीन्स लोगों की आँखों में चुभना बंद हो जाएगी।

Image result for GIRLS

लड़कियों के छोटे कपडें लड़कों या पुरषों को आमंत्रित करने के सिग्नल होते है। ऐसी मानसिकता रखने वालों को पहले अपनी सोच को बड़ा करना चाहिए।

ऐसा किस किताब में लिखा है कि हमारे देश की औरतों, लड़कियों को सम्मान देने का दिन सिर्फ 8 मार्च यानी की ‘इंटरनेशनल विमेंस डे’ वाले दिन ही होता है?

Image result for GIRLS

इसीलिए किसी भी लड़की को उसके कपड़ों के सेंस की वजह से ताकने से पहले न भूले एक मां, बहन, बेटी आप के घर भी है, तो महिलाओं की इज्जत करना सीखें।

इस खबर का मकसद आपको सिर्फ एक मेसेज देना था। इसका किसी की व्यक्तित्व जिंदगी से कोई वास्ता नहीं है।

ऑफ़बीट

Click Here क्या है? एक्स पर खूब हो रहा ट्रेंड, जनता से लेकर नेता भी हुए दीवाने

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अगर आप एक्स (पूर्व में ट्विटर) का इस्तेमाल करते हैं तो आपने गौर किया होगा कि शनिवार शाम से यहां एक अजीब सी चीज ट्रेंड कर रही है। दरअसल शनिवार शाम से एक्स पर हजारों की संख्या में ऐसे पोस्ट की भरमार हो गई है जिसमें एक सफेद पेज पर ब्लैक कलर में बोल्ड में ‘यहां क्लिक करें (Click Here)’ लिखा हुआ है। इस टेक्स्ट के साथ ही नीचे की तरफ एक तीर का निशान बना हुआ है। कई एक्स यूजर्स को ये नहीं समझ में आ रहा है कि आखिर ये ट्रेंड क्या है और लोग क्यों एक सफेद रंग की तस्वीर में काले रंग से ‘क्लिक हेयर’ लिखकर फोटो शेयर कर रहे हैं।

जैसे ही कोई यूजर ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करता है, तो एक मैसेज ओपन हो जाता है। ये एक हिडन यानी छिपा हुआ मैसेज है, जो सिर्फ ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करने पर ही दिखाई देता है। अगर कोई इस पर क्लिक नहीं करता है, तो किसी भी तरह का मैसेज दिखाई नहीं पड़ता है। आपको बता दें कि एक्स यानी ट्विटर की तरफ से ALT टेक्स्ट फीचर को 2016 में लॉन्च किया गया था। तब ट्विटर की तरफ से कहा गया था कि हम कंटेंट को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए इस फीचर को ला रहे हैं।

एक्स पर यूजर्स को कैप्शन में टेक्स्ट लिखने का ऑप्शन तो मिलता ही है, लेकिन ये ऑल्ट टेक्स्ट फीचर शेयर की जाने वाली तस्वीर की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का ऑप्शन मुहैया कराता है। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के जरिए यूजर एक हजार शब्दों तक अपने मैसेज लिख सकता है। एक्स का कहना है कि इसका सबसे ज्यादा फायदा उनको होगा, जो कम या बिल्कुल भी नहीं देख पाते हैं। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के कम स्पीड में भी मैसेज पढ़ा जा सकता है।

ऑल्ट टेक्स्ट कैसे करें यूज?

एक्स पर तस्वीर पोस्ट करते वक्त यूजर को +ALT का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करने के बाद मैसेज लिखने का ऑप्शन आता है। यहां यूजर जो मैसेज लिखना चाहे, उसे लिख सकता है। मैसेज सीधे तौर पर तस्वीर के साथ एड हो जाएगा। जैसे ही यूजर इस तस्वीर को पोस्ट करता है, वैसे ही ये मैसेज सभी के लिए अवेलेबल हो जाता है। अगर किसी को इस मैसेज को पढ़ना है, तो बस उसे ALT पर क्लिक करना है। ये फीचर सभी डिवाइस पर काम करता है। आम जनता के साथ साथ अब राजनीतिक दल भी इसका जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। भाजपा ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए क्लिक हियर पोस्ट किया। बीजेपी ने ऑल्ट टेक्स में लिखा ‘फिर एक बार मोदी सरकार’

Continue Reading

Trending