Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

…….तो क्या अखिलेश मिलाएंगे पाटीदार नेता हार्दिक पटेल से हाथ

Published

on

Loading

लखनऊ। देश में आजकल राजनीति माहौल काफी गर्म है। बीजेपी और कांग्रेस दोनों के बीच जुब़ानी जंग चरम पर है। दरअसल गुजरात चुनाव को लेकर दोनों दलों ने कमर कस रखी है। गुजरात चुनाव को लेकर पाटीदार नेता हार्दिक पटेल की भूमिका सबसे अहम मानी जा रही है। कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी के साथ उनकी दोस्ती को लेकर आज कल मीडिया में खूब चर्चा हो रही है।

राहुल गांधी के साथ हार्दिक पटेल की दोस्ती को लेकर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि आने वाले दिनों में वह भी पाटीदार नेता हार्दिक पटेल से हाथ मिला सकते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि वह कांग्रेस के साथ उनका गठबंधन मजबूत है क्योंकि वह कभी दोस्त नहीं बदलते। उन्होंने साफ किया कि कांग्रेस का साथ उनका गठबंधन आगे भी जारी रहेगा।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को कहा कि भगवान राम और कृष्ण हमारे भी हैं। उन्होंने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि उप्र सरकार समाजवादियों के काम का उद्घाटन कर रही है। बीते आठ माह में प्रदेश की भाजपा सरकार ने कोई काम नहीं किया है।

लखनऊ के एक होटल में शनिवार को एक मीडिया हाउस द्वारा तरक्की का नया नजरिया विजन 2022′ विषय पर आयोजित समागम में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, हमने भगवान राम की कृपा से ही आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया था। मैंने कभी उद्घाटन का उद्घाटन नहीं किया। सपा के कार्यकाल में किए गए कार्यो का ही सरकार फिर से उद्घाटन कर रही है। अगर इस सरकार ने प्रदेश के लिए कुछ नया काम किया हो तो उन्हें जनता को बताना चाहिए।

अखिलेश ने कहा, कि हमारी सरकार ने इतनी योजनाएं लागू की, लेकिन आज की सरकार इसका क्रेडिट नहीं देती है। हमने मायावती को एक्सप्रेसवे का क्रेडिट दिया था।उन्होंने कहा, कि भगवान कृष्ण और भगवान राम हमारे भी हैं।

दोनों भगवान विष्णु के ही अवतार हैं। इटावा में लगने वाली कृष्ण मूर्ति के लिए सैफई महोत्सव समिति ने पैसा जुटाया है। मुस्लिम-यादव समीकरण के सवाल पर अखिलेश ने कहा, भाजपा के लोग होशियार बहुत होते हैं, झगड़ा कराने में, नफरत फैलाने में और उनसे बेहतर ‘दो फाड़’ कोई नहीं कर सकता है, चाहे वह परिवार में या फिर किसी राजनीतिक दल में। आप बंगाल देख लो, गुजरात देख लो या फिर उप्र को ही ले लो, ऐसे अनेक उदाहरण आपको मिल जाएंगे। हिंदू-मुस्लिम या जाति के नाम पर अलगाव विभाजन उनसे (भाजपा) बेहतर कौन कर सकता है।

अखिलेश ने नोटबंदी पर कहा कि नोटबंदी से अर्थव्यवस्था को नुकसान हुआ है, बाजार ध्वस्त हुआ है। देश के पूर्व वित्तमंत्री भी नोटबंदी को गलत बता रहे हैं। जीएसटी पर अखिलेश ने मोदी सरकार पर तंज कसते हुए कहा, कि आप के पास एक्सपर्ट हैं फिर भी आप जीएसटी में संशोधन कर रहे हो। चुनाव जैसे-जैसे आएगा संशोधन पर संशोधन करोगे। यहां बैठे कारोबारी शायद न बोलें, क्योंकि हो सकता है कि आयकर विभाग का नोटिस आ जाएगा। लेकिन कैमरे के पीछे सब स्वीकार करेंगे कि जीएसटी ने बाजार को गिरा दिया, अर्थव्यवस्था चौपट हो गई।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending