Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

19 साल छोटी लड़की से हो गया था अर्जुन रामपाल को प्यार, इसलिए दे दिया पत्नी को तलाक!

Published

on

Loading

मुंबई। हाल ही में बॉलीवुड की एक खूबसूरत जोड़ी अलग होने की वजह से सुर्खियों में रही। ये कोई और नहीं बल्कि अर्जुन रामपाल और मेहर जेसिया है। दोनों ने एक ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी कर फैंस के साथ जिंदगी का यह अहम फैसला शेयर किया था।

अर्जुन

फिल्मी गलियारों में यह चर्चा थी कि अर्जुन रामपाल के तलाक के पीछे ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी सुजैन खान का हाथ है। लेकिन अब इसकी असल वजह सामने आ गई है।

अर्जुन

दरअसल, अर्जुन की तलाक की वजह सुजैन नहीं बल्कि कोई और है। इस लड़की का नाम है नताशा स्टेनकोविक। अर्जुन और नताशा की मुलाकात फिल्म ‘डैडी’ की शूटिंग के दौरान हुई थी। दोनों का प्यार उसी समय परवान चढ़ा था।

अर्जुन

चौंकाने वाली बात यह है कि अर्जुन और नताशा के अफेयर की खबरें अब तक सामने नहीं आईं थीं। लेकिन तलाक की पुष्टि होते ही दोनों ने अपने प्यार को दुनिया के सामने ला दिया।

अर्जुन

नताशा की पहचान मशहूर सॉन्ग डीजे वाले बाबू की वजह से भी होती है। आपको बता दें कि नताशा सर्बिया की रहने वाली हैं। वह बिग बॉस 8 में पार्टिसिपेट भी कर चुकी हैं। बता दें कि नताशा और अर्जुन में उम्र का बहुत बड़ा अंतर है। नताशा अभी केवल 26 साल की हैं जबकि अर्जुन 45 का आंकड़ा पार चुके हैं।

प्रादेशिक

बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस का फंदे से लटकता मिला शव, वाट्सएप पर लगाया था ऐसा स्टेटस

Published

on

Loading

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस अन्नपूर्णा उर्फ अमृता पांडेय की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई मरने से पहले अमृता पांडे ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा है कि दो नाव पर सवार है उसकी जिंदगी…हमने अपनी नाव डूबा कर उसकी राह को आसान कर दिया। अमृता के इस स्टेटस से कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने सुसाइड किया है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा।

परिवार वालों ने बताया कि करीब 3.30 बजे अमृता की बहन उसके कमरे में गई। वहां वह फंदे से लटकी हुई थी। आनन फानन में उसके फंदे से चाकू से काट​कर तत्काल परिवार वाले स्थानीय निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उसे मृत बता दिया गया। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात उन लोगों ने काफी मस्ती की थी। फिर अचानक से क्या हुआ। किसी को समझ नहीं आ रहा। परिजनों ने बताया कि अमृता की शादी 2022 में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी चंद्रमणि झांगड़ के साथ हुई थी। वे मुंबई में एनिमेशन इंजीनियर हैं। अब तक उन लोगों को बच्चे नहीं हैं।

अमृता ने मशहूर भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव समेत कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है. साथ ही कई सीरियल, वेब सीरज और विज्ञापन में भी काम किया है। बहन के मुताबिक, अमृता कैरियर को लेकर काफी परेशान रहती थी। वह काफी डिप्रेशन में थी। इस वजह से वह इलाज भी करा रही थी। अमृता भोजपुरी फिल्मों के अलावा कुछ वेब सीरीज में काम में रही थी. हाल ही में अमृता की हॉरर वेब सीरीज प्रतिशोध का पहला भाग रीलिज हुआ है।

Continue Reading

Trending