Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

विवादित पाक मॉडल कंदील बलोच की गला दबाकर हत्या

Published

on

फेसबुक सिलेब्रिटी कंदील बलोच, गला दबाकर हत्या, फेसबुक पर हजारों फॉलोवर्स

Loading

फेसबुक सिलेब्रिटी कंदील बलोच, गला दबाकर हत्या, फेसबुक पर हजारों फॉलोवर्स

qandeel baloch

मॉडल के भाई पर हत्‍या का शक

मुल्तान। अपने बोल्‍ड बयानों व कारनामों से चर्चा में रहने वाली पाकिस्तानी मॉडल व फेसबुक सिलेब्रिटी कंदील बलोच की  उनके आवास पर गला दबाकर हत्या कर दी गई। आज पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस ने कहा कि कंदील के भाई ने उनकी फेसबुक पोस्ट और विडियो को लेकर धमकी दी थी। कंदील को लगातार धमकी मिलती रहती थी। उन्होंने अपनी सुरक्षा को लेकर सिक्यॉरिटी की भी मांग की थी।

किम कार्दशियन की तरह बलोच खुद को सोशल मीडिया का जरिए प्रमोट करती थीं। वह इसके लिए सेल्फी का इस्तेमाल खूब करती थीं। फेसबुक पर उनके हजारों फॉलोवर्स थे।

हाल ही में बलोच ने होटल में एक मौलवी से मुलाकात थी। इस मुलाकात को लेकर पाकिस्तान में खूब हंगामा हुआ था। मौलवी से मुलाकात की कंदील ने फेसबुक पर फोटो पोस्ट की थी।

कंदील अपने बयानों को लेकर हमेशा कंट्रोवर्सी में रहीं। हाल ही में कंदील ने कबूला था कि वह शादीशुदा हैं और उनका एक बच्चा भी है। कंदील को इस बात का अंदेशा था कि उन पर जानलेवा हमला हो सकता है।

कंदील बलोच को लगातार जान से मारने की धमकी मिल रही थी। इसलिए उन्होंने माग की थी कि उन्हें सुरक्षा प्रदान की जाए। ‘जियो न्यूज’ के मुताबिक, कंदील की इस मांग पर पाकिस्तानी गृहमंत्रालय ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। जान को खतरा होने की वजह से कंदील ने ईद के बाद विदेश में बसने की योजना तक बना ली थी।

बता दें कि इसी सप्ताह आशिक हुसैन नाम का एक शख्स सामने आया और उसने दावा किया कि वह कंदील बलोच का पति है। हुसैन ने लाइव टेलीविजन शो पर बातचीत करते हुए कहा कि उसने कंदली बलोच से साल 2008 में शादी की थी और दोनों का एक बच्चा भी है। हुसैन ने बताया कि कंदील का असली नाम फोवजिया अज़ीम है।

नेशनल

जेपी नड्डा का ममता पर हमला, कहा- संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा

Published

on

Loading

नई दिल्‍ली। भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी पर तगड़ा हमला बोला है। उन्‍होंने कहा कि ममता दीदी ने बंगाल को क्‍या बना दिया है। जेपी नड्डा ने कहा कि संदेशखाली, ममता बनर्जी की निर्ममता और बर्बरता का संदेश चीख-चीख कर दे रहा है। ममता दीदी ने बंगाल को क्या बना दिया है? जहां रवींद्र संगीत गूंजना चाहिए था, वहां बम-पिस्तौल मिल रहे हैं।

संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा। इसी से समझ सकते हैं कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार ने किस तरह अराजकता फैला रखी है। मैं बंगाल के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं और जनता से अपील करता हूं कि आप सभी संदेशखाली पर ममता बनर्जी से जवाब मांगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने संदेशखाली की पीड़िता को पार्टी का टिकट देकर भाजपा महिला सशक्तिकरण के संदेश को मजबूती दी है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने ममता बनर्जी को जवाब दिया है कि ये महिलाएं अकेली नहीं है उनके साथ पूरा समाज, पूरा देश खड़ा है। संदेशखाली में महिलाओं की इज्जत-आबरू और उनकी जमीनें बचाने के लिए वहां गई जांच एजेंसियों के अधिकारियों पर भी घातक हमला किया गया।

जेपी नड्डा ने आगे कहा, “मैं आज समाचार पढ़ रहा था कि संदेशखाली में तलाशी के दौरान सीबीआई ने तीन विदेशी रिवॉल्वर, पुलिस द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली एक रिवॉल्वर, बंदूकें, कई गोलियां और कारतूस बरामद किए हैं।” इसी से समझा जा सकता है कि ममता सरकार ने राज्य में किस तरह अराजकता फैला रखी है। उन्होंने पूछा कि क्या ममता बनर्जी जनता को डराकर, उनकी जान लेकर चुनाव जीतेंगी। क्या नेताजी सुभाष चंद्र बोस, रवीन्द्रनाथ टैगोर, स्वामी विवेकानंद और महर्षि अरबिंदो जैसे मनीषियों ने ऐसे बंगाल की कल्पना की थी।

संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा। ममता दीदी, यदि आपको ऐसा लगता है कि आप ऐसा करके चुनाव जीत जाएंगी तो ये आपकी भूल है। जनता आपको इसका करारा जवाब देगी। उन्होंने कहा कि हमने देखा कि ममता सरकार में तृणमूल कांग्रेस के शाहजहां शेख जैसे असामाजिक तत्व संदेशखाली में महिलाओं के अस्तित्व पर खतरा बने हुए हैं। महिलाओं के साथ जिस तरह का सलूक हो रहा है वह सच में बहुत ही संवेदनशील और कष्टदायी है।

Continue Reading

Trending