Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

भाई ने पाकिस्तानी मॉडल कंदील बलूच की हत्या की बात मानी

Published

on

कंदील बलूच की हत्या, कंदील के भाई वसीम

Loading

कंदील बलूच की हत्या,  कंदील के भाई वसीम

qandeel baloch

इस्लामाबाद| पाकिस्तानी सोशल मीडिया की स्टार मॉडल-अभिनेत्री कंदील बलूच के भाई ने ‘इज्जत’ के नाम पर बहन की हत्या किए जाने की बात मान ली है। उसने बताया कि कंदील को नशे की गोली देने के बाद उसने उनकी गला घोंटकर हत्या कर दी। कंदील के भाई वसीम को पुलिस ने शनिवार रात गिरफ्तार किया।

कंदील की शनिवार सुबह मुल्तान स्थित उनके घर में हत्या कर दी गई थी। समाचार-पत्र ‘डॉन’ की रिपोर्ट के अनुसार, कंदील के पिता ने कहा था कि कंदील के छोटे भाई वसीम ने उनकी हत्या की है।

वसीम ने कहा, “उसने (कंदील) सोशल मीडिया पर उत्तेजक वीडियो और बयान जारी कर बलूच नाम का अपमान किया था। और भी कई मुद्दे हैं..जैसे कि मौलवी का मुद्दा।” उसका इशारा मुफ्ती कावी के साथ कंदील की सेल्फी को लेकर था। उसने कहा, “मैंने उसे एक टैबलेट दिया और फिर उसका गला घोंट दिया।”

एक पुलिस अधिकारी ने मुल्तान में कहा कि कंदील बलूच की हत्या के बाद वसीम अपने दो दोस्तों के साथ डेरा गाजी खान भाग गया था।

उन्होंने कहा कि पुलिस वसीम के दोस्तों की गिरफ्तारी में जुटी है। उनसे बात के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि इस वारदात में उनकी संलिप्तता थी या नहीं।

कंदील के पिता मोहम्मद अजीम ने एफआईआर में कहा कि वसीम शोबिज जगत में कंदील के काम करने के खिलाफ था और उसने यह अतिरंजित कदम अपने भाई मोहम्मद असलम शाहीन के इशारे पर उठाया।

अन्तर्राष्ट्रीय

कुवैत में संसद भंग, सभी कानून और संविधान के कुछ अनुच्छेद निलंबित

Published

on

Loading

नई दिल्ली। कुवैत के अमीर शेख मिशाल ने संसद को भंग कर दिया है। अमीर ने शुक्रवार को सरकारी टीवी पर एक संबोधन में इसकी घोषणा की। इसके अलावा अमीर ने देश के सभी कानूनों के साथ संविधान के कुछ अनुच्छेदों को चार साल तक के लिए निलंबित कर दिया है। इस दौरान देश में लोकतांत्रिक प्रक्रिया के सभी पहलुओं का अध्ययन किया जाएगा। सरकारी टीवी के मुताबिक, इस दौरान नेशनल असेंबली की सभी शक्तियां अमीर और देश की कैबिनेट के पास होंगी।

एमीर ने सरकारी टीवी पर दिए अपने संबोधन में संसद भंग करने की घोषणा करते हुए कहा, “कुवैत हाल ही में बुरे वक्त से गुजर रहा है, जिसकी वजह से किंगडम को बचाने और देश के हितों को सुरक्षित करने के लिए कड़े फैसले लेने में झिझक या देरी करने के लिए कोई गुंजाइश नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि पिछले कुछ सालों में देश के कई डिपार्टमेंट्स में भ्रष्टाचार बढ़ गया है। भ्रष्टाचार की वजह से देश का महौल खराब हो रहा है। अफसोस की बात ये है कि भ्रष्टाचार सुरक्षा और आर्थिक संस्थानों तक फैल गया है। साथ ही अमीर ने न्याय प्रणाली में भ्रष्टाचार होने की बात कही है।

कुवैत पिछले कुछ सालों से घरेलू राजनीतिक विवादों से घिरा रहा है। देश का वेल्फेयर सिस्टम इस संकट का एक प्रमुख मुद्दा रहा है और इसने सरकार को कर्ज लेने से रोका है। इसकी वजह से अपने तेल भंडार से भारी मुनाफे के बावजूद सरकारी खजाने में पब्लिक सेक्टर के कर्मचारियों को वेतन देने के लिए बहुत कम पैसे बचे हैं। कुवैत में भी दूसरे अरब देशों की तरह शेख वाली राजशाही सिस्टम है लेकिन यहां की विधायिका पड़ोसी देशों से ज्यादा पावरफुल मानी जाती है।

Continue Reading

Trending