Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय विश्व धरोहर में शामिल, नीतीश ने दी बधाई

Published

on

प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय विश्व धरोहर में शामिल, नीतीश ने दी बधाई

Loading

प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय विश्व धरोहर में शामिल, नीतीश ने दी बधाई

पटना| संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) ने बिहार के पर्यटक एवं ऐतिहासिक स्थल प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय के अवशेष को विश्व धरोहरों (वर्ल्ड हेरिटेज साइट) की सूची में शामिल कर लिया। यूनेस्को की विश्व धरोहरों की सूची में शामिल हाने के बाद नालंदा विश्वविद्यालय की खोई हुई प्रतिष्ठा लौटने की उम्मीद जगी है।

यूनेस्को ने बिहार के गया जिला स्थित महाबोधि मंदिर के बाद बिहार के दूसरे स्थल नालंदा के खंडहर को विश्व धरोहरों में शामिल किया है।

प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय में करीब 10 हजार छात्र पढ़ते थे, जिनके लिए 1500 अध्यापक हुआ करते थे। छात्रों में अधिकांश एशियाई देशों- चीन, कोरिया, जापान से आने वाले बौद्घ भिक्षु होते थे। इतिहासकारों के मुताबिक, सातवीं सदी में भारत की यात्रा करने वाले चीनी बौद्ध भिक्षु ह्वेन सांग ने भी अपनी किताबों में नालंदा विश्वविद्यालय की भव्यता का जिक्र किया है।

यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज समिति द्वारा कहा गया कि नालंदा भारतीय उपमहाद्वीप का सबसे पुराना विश्वविद्यालय है। 800 वषरें तक यह ज्ञान का केन्द्र रहा।

नालंदा विश्वविद्यालय के खंडहर को विश्व धरोहर घोषित किए जाने पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रसन्नता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि राज्य और केन्द्र सरकार की संयुक्त पहल के फलस्वरूप यह हुआ है।

मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा, “बिहार और देश के लिए गौरव के इस क्षण में सभी देशवासियों एवं राज्य के नागरिकों को बधाई।”

नेशनल

628 को उम्रकैद, 37 को दिलवाई फांसी, जानें कौन हैं मुंबई उत्तर मध्य सीट से बीजेपी उम्मीदवार उज्जवल निकम

Published

on

Loading

मुंबई| लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने शनिवार को 15वीं सूची जारी कर दी। इस सूची में उज्जवल निकम का नाम भी शामिल है। मशहूर वकील उज्जवल निकम को भाजपा ने 2024 लोकसभा चुनाव के लिए मुंबई उत्तर मध्य सीट से प्रत्याशी बनाया है। इस सीट से पूनम महाजन का टिकट काट गया है।

बता दें कि पूनम महाजन मुंबई की नॉर्थ सेंट्रल सीट से बीजेपी की निवर्तमान सांसद है। बीजेपी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्हें इस सीट से अपना उम्मीदवार बनाया था जिसमें उन्हें जीत हासिल हुई थी। इससे पहले 2014 में भी वह इसी सीट से चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंची थीं लेकिन इस बार पार्टी ने उनपर भरोसा न जताकर वरिष्ठ वकील उज्जवल निकम को चुनावी मैदान में उतारा है।

बता दें कि उज्जवल निकल देश के जाने-माने वकील हैं उन्हीं ने मुंबई में 26/11 हमले को अंजाम देने वाले आतंकी आमिर कसाब को फांसी के फंदे तक पहुंचाया था। इस केस में वह विशेष लोक अभियोजक भी थे। इसके अलावा वह 1993 के बम धमाकों, गुलशन कुमार हत्याकांड और प्रमोद महाजन हत्याकांड जैसे हाई प्रोफाइल केसों में सरकारी की ओर से केस लड़ चुके हैं। उन्होंने अपने 30 साल लंबे करियर में 628 लोगों को आजीवन कारावास और 37 लोगों को मृत्युदंड की सजा दिलवाई।

Continue Reading

Trending