Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

लखनऊ के रोड शो से पहले वायरल हुआ प्रियंका गांधी का ऑडियो, सुनकर चौंक जाएंगे आप!

Published

on

Loading

नई दिल्ली। कांग्रेस की नई महासचिव और पूर्वी यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी आज यानि सोमवार को लखनऊ में रोड शो करेंगी। रोड से से पहले प्रियंका का एक ऑडियो वायरल हो रहा है।

वायरल ऑडियो में प्रियंका प्रदेश के लोगों को संदेश देते सुना जा सकता है। इस ऑडियो में प्रिंयका ने प्रदेश वासियों से मिलकर नई राजनीति की शुरुआत करने की भावुक अपील की है।

ऑडियो में प्रियंका कहती हैं-‘नमस्कार! मैं प्रियंका गांधी वाड्रा बोल रही हूं। कल (सोमवार को) मैं आपसे मिलने लखनऊ आ रही हूं। मेरे दिल में आशा है हम एक नई राजनीति की शुरुआत करें। एक ऐसी राजनीति जिसमें आप सबकी भागीदारी हो। जिसमें मेरे युवा दोस्त, मेरी बहिनें और सबसे बढ़कर हर कमजोर व्यक्ति की आवाज सुनी जा सके। आइए! मेरे साथ मिलकर एक नई राजनीति और एक नए भविष्य के लिए काम करें।’

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव बनने के बाद पहली बार है जब यूपी में प्रियंका रोड शो कर रही हैं। इस रोड शो में प्रियंका के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और पश्चिमी यूपी के पार्टी प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया भी होंगे।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending