Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

प्रियंका गांधी के रोड शो के बीच भूल से भी न निकलें इन रास्तों पर वरना हो जाएगी…

Published

on

Loading

नई दिल्ली। कांग्रेस की नई राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज यानि सोमवार को लखनऊ में रोड शो कर रहे हैं।

महासचिव बनने के बाद प्रियंका का यह पहला रोड शो है। मिली जानकारी के मुताबिक राहुल और प्रियंका का काफिला एयरपोर्ट से निकल चुका है। रोड शो को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा जा सकता है।

सोमवार को रोड-शो के चलते सुबह से शहर की यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। आज हम आपको उन रुट्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिधर जाने पर आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आईए जानते हैं कौन से हैं वो रूट्स

– रोड शो के बाराबिरवा चौराहा पार करने तक कानपुर रोड से आने वाला यातायात शहीद पथ अमौसी मोड़ से आगे नहीं जा सकेगा।
– रोड शो के टेढ़ी पुलिया बस अड्डा तिराहा पार होने तक बाराबिरवा से यातायात आलमबाग नहीं जा सकेगा।
– रोड शो के आलमबाग बस अड्डा पार करने पर नाका चौराहा/बांसमंडी चौराहे से चारबाग की तरफ यातायात बंद रहेगा।

– रोड शो के मवैया तिराहा पहुंचने पर चारबाग स्टेशन से निकल कर बांसमंडी की ओर यातायात बंद रहेगा।
– रोड शो बर्लिग्टन चौराहा पार होने तक केकेसी तिराहे से विधानसभा मार्ग पर यातायात बंद रहेगा।
– रोड शो ओडियन सिनेमा (चर्च) तिराहा पार होने तक बर्लिंग्टन चौराहे से कैसरबाग की तरफ यातायात बंद रहेगा।

– रोड शो ओडियन सिनेमा (चर्च) तिराहा एवं नूर मंजिल तिराहा पार होने तक कैसरबाग अशोक लाट चौराहे से बर्लिंग्टन व बापू भवन चौराहा की तरफ यातायात बंद रहेगा।
– रायबरेली रोड/सुल्तानपुर रोड से आने वाला यातायात कटाई पुल, लालबत्ती, बंदरियाबाग से डीएसओ, हजरतगंज की ओर नहीं जा सकेगा।
– कैसरबाग बस स्टेशन से रोडवेज बसें कैंट रोड से बर्लिंग्टन चौराहा व चारबाग की ओर नहीं जा सकेंगी।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending