Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

रोहिंग्याओं के शिविर में प्रियंका, ट्रोलर्स बोले- शरणार्थी से शादी करने की है तैयारी

Published

on

Loading

यूनिसेफ की गुडविल एम्बेसडर बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में बांग्लादेश स्थित रोहिंग्या शरणार्थियों के कैंपों का दौरा किया। मगर प्रियंका का यह दौरा कुछ लोगों को पसंद नहीं आया और उन्होंने प्रियंका के रोहिंग्याओं के शिविर में जाने पर तंज कसते हुए उन्हें खूब ट्रोल किया।

दरअसल प्रियंका ने इस दौरे की एक फोटो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की जिसमें वह एक एयरक्राफ्ट में बैठी हैं और बाहर देख रही हैं। इस फोटो के कैप्शन में प्रियंका ने लिखा, ‘मैं यूनिसेफ फील्ड विजिट के तहत रोहिंग्या शरणार्थियों के दौरे पर हूं। यहां बच्चे बेघर हो गए हैं, दुनिया को उनका ख्याल करने की जरूरत है। हमें उनका ख्याल करने की जरूरत है।’


इस दौरे के लिए प्रियंका लंदन से ढाका गईं मगर ट्रोलर्स को यह रास नहीं आया। एक ट्रोलर ने लिखा, ‘चैरिटी की शुरुआत घर से होती है। तो प्रियंका आप रोहिंग्या शरणार्थियों के कितने बच्चों को गोद ले रही हैं/’ वहीं दूसरे ने लिखा, ‘प्रियंका ने उनमें से एक रोहिंग्या शरणार्थी से शादी करने का फैसला कर लिया है। बस एक यही तरीका है जिससे वह उनकी मदद कर सकती हैं।’

एक अन्य ने लिखा, ‘यही समस्या हमारे देश में भी है। देश छोड़िए, केवल मुंबई में ही कई बेघर बच्चे हैं, लेकिन कितनी बार आप उनके घर गई हैं और उनकी समस्याओं के बारे में सोचा है। अगर आप अपने घर के पास के बच्चों के बारे में भी सोचेंगी, तो हमें अच्छा लगेगा।’ वहीं एक यूजर ने इसे प्रियंका का पॉलिटिकल स्टंट करार दिया। उन्होंने लिखा, ‘यह केवल राजनीतिक स्टंट और निजी विकास है।’

नेशनल

स्मृति ईरानी ने अमेठी से किया नामांकन, एमपी के सीएम मोहन यादव भी रहे मौजूद

Published

on

Loading

अमेठी। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने आज अमेठी से अपना नामांकन दाखिल कर दिया। इस मौके पर उनके साथ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव मौजूद रहे। सत्तारूढ़ी बीजेपी की ओर से स्मृति ईरानी को अमेठी का टिकट दिया गया है। उन्होंने 2019 में भी इस सीट से राहुल गांधी को मात दी थी।

नामांकन से पहले स्मृति ईरानी ने रोड शो किया जो करीब दो किमी लंबा था। यह भाजपा कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक गया। कलेक्ट्रेट के बाहर ढोल नगाड़ों के साथ नाच गाना भी हुआ। भारी संख्या में कार्यकर्ता वहां मौजूद रहे।नामांकन से पहले उन्होंने अपने अमेठी स्थित आवास पर पूजा-पाठ किया।

इससे पहले रविवार को दिन में वह अयोध्या गई थीं और उन्होंने रामलला के दर्शन किए थे। भगवान राम की पूजा-अर्चना करने के बाद ईरानी ने कहा, ‘आज मैं खुद को सौभाग्यशाली मानती हूं कि मेरा जन्म ऐसे युग में हुआ, जिसमें हमारे रामलला को एक भव्य समारोह के माध्यम से एक तंबू से भव्य मंदिर में स्थापित किया गया। ‘मैंने राष्ट्र की प्रगति, प्रधान सेवक (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी) के अच्छे स्वास्थ्य और भारत के गौरव के लिए रामलला के चरणों में आशीर्वाद मांगा। साथ ही भगवान हनुमान से आशीर्वाद मांगा कि मेरा सेवा भाव उनके जैसा ही हो।

बता दें कि हाईप्रोफाइल अमेठी संसदीय क्षेत्र से भाजपा की ओर से लगातार तीसरी बार ईरानी उम्मीदवार बनाई गई हैं। इस संसदीय सीट तीन जिलों के पांच विधानसभा क्षेत्रों को मिलाकर बनाई गई है। इसमें जिले की चार विधानसभा क्षेत्रों के साथ ही रायबरेली जिले का सलोन विधान सभा क्षेत्र व जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र में सुल्तानपुर के बल्दीराय तहसील के 24 ग्राम पंचायतों के 62 बूथ शामिल हैं।

Continue Reading

Trending