Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

प्रचंड बहुमत के बाद बीजेपी मुख्यालय में गरजे मोदी, कहा-ये जनता की जीत है

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019  में भारतीय जनता पार्टी को मिली प्रचंड जीत के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।

साल 2014 से ज्यादा सीटें मिलने के बाद देशभर में बीजेपी कार्यकर्ता जमकर खुशी मना रहे हैं। बीजेपी की इस जीत के बाद बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यायल पहुंचे।

मुख्यालय पहुंचने पर पीएम मोदी और अमित शाह का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया गया। प्रचंड जीत के बाद पीएम मोदी ने पार्टी मुख्यालय में मौजूद कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

पीएम ने कहा, मैं भारत के 130 करोड़ नागरिकों का सिर झुकाकर स्वागत करता हूं। उन्होंने जीत पर खुशी जताते हुए कहा कि आज मेघराजा भी हमारे साथ विजय उत्सव में शरीक हैं।

पीएम मोदी ने कहा, मैं पहले दिन से कह रहा था कि यह चुनाव कोई नेता, कोई पार्टी नहीं लड़ रही थी। यह चुनाव जनता लड़ रही थी। आज मेरी उस बात को जनता ने सबसे सामने ला दिया है।

पीएम ने कहा कि आज कोई विजयी हुआ है तो लोकतंत्र विजयी हुआ है, जनता विजयी हुई है। पीएम ने कहा, जबसे देश आजाद हुआ है, तब से लेकर अब तक कई चुनाव हुए हैं। लेकिन इस चुनाव में सबसे ज्यादा वोटिंग हुई, वह भी 40-42 डिग्री तापमान में।

पीएम ने कहा, आज तक कोई चुनाव ऐसा नहीं गया, जिसमें महंगाई मुद्दा न रही हो। लेकिन इस चुनाव में कहीं भी महंगाई पर बात नहीं हुई। उन्होंने कहा, पहले भ्रष्टाचार के नाम पर चुनाव लड़े गए। लेकिन इस चुनाव में कोई भी भ्रष्टाचार का दाग सत्ताधारी पार्टी पर नहीं लगा।

उन्होंने कहा, भाजपा की एक विशेषता है कि हम कभी दो भी हो गए, लेकिन हम कभी अपने मार्ग से विचलित नहीं हुए। आदर्शों को ओझल नहीं होने दिया। न रुके, न झुके, न थके. कभी हम दो हो गए, तो भी और आज दोबारा आ गए। दो से दोबारा होने की यात्रा में कई उतार चढ़ाव आए। हम दो थे, तब भी निराश नहीं हुए। अब दोबारा आए हैं तब भी न नम्रता छोड़ेगे, न विवेक को छोड़ेंगे, न हमारे आदर्शों को छोड़ेंगे, न हमारे संस्कारों को छोड़ेंगे।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending