Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

Breaking: हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने की इस्तीफे की पेशकश

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने दम पर प्रचंड जीत हासिल की है। शाम होते ही रूझान नतीजों में बदलने लगे हैं।

इन नतीजों में बीजेपी साल 2014 से बड़ी जीत हासिल करती नजर आ रही है। इस बार बीजेपी साल 2014 से बड़ी जीत हासिल करने की ओर आगे बढ़ रही है।

अब तक के ताजा आंकड़ो के मुताबिक  बीजेपी इस बार 300 सीटें जीत सकती है। आपको बता दें कि पिछले लोकसभा चुनाव में बीजेपी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 282 सीट हासिल की थी।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस लोकसभा सीट में अपनी हार स्वीकार कर ली है। सूत्रों के मुताबिक हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस्तीफे की पेशकश की। राहुल ने हार की जिम्मेदारी लेते हुए यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी के सामने इस्तीफे देने की पेशकश की है।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending