Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

राष्ट्रपति बोले- ओरल सेक्स को बढ़ावा दे रहे बाहरी, ध्यान रहे मुंह खाने के लिए है

Published

on

Loading

सेक्स को लेकर कई तरह की भ्रांतियां होती हैं, वहीं लोगों की सनक भी विभिन्न तरह की होती है। अलग-अलग देशों में सेक्स को लेकर कई तरह की बंदिशें भी हैं। अब युगांडा के राष्ट्रपति योवेरी मुसेवनी ने ओरल सेक्स को लेकर बेहद अजीब बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ओरल सेक्स करना गलत है और इस पर बैन लगना चाहिए।

 

राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी

युगांडा के राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी ने कहा है कि मुंह का इस्तेमाल ओरल सेक्स के लिए नहीं किया जाना चाहिए क्योंकि यह खाने के लिए होता है। उन्होंने कहा कि इस तरह की गलत प्रैक्टिस कुछ बाहरी लोगों के कारण युगांडा में प्रचलित हो रही है और देशवासियों को ऐसी चीजें सीखने से बचना चाहिए। यह बात उन्होंने ट्विटर पर शेयर किए गए करीब 30 सेकेंड के एक वीडियो में कही है।

वीडियो में मुसेवेनी कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि बाहरियों के कारण ओरल सेक्स को बढ़ावा मिला और स्थानीय लोगों को इसमें लिप्त नहीं होना चाहिए। मुंह खाने के लिए है, सेक्स के लिए नहीं। मुसेवेनी ने कहा कि बाहरी लोग युगांडा के लोगों को ओरल सेक्स के लिए समझा ले रहे हैं।

बता दें कि यह कोई पहली बार नहीं है जब युगांडा के प्रेजिडेंट ने इस किस्म की कोई बात देश में उठाई हो। इससे पहले वर्ष 2014 में उन्होंने समलैंगिकों को लेकर भी कठोर कानून बनाए थे।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending