Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

जिस डीजे के गाने 11 सौ करोड़ बार सुने गए, उसकी मौत ऐसे हुई!

Published

on

Loading

आज जब हम सोशल मीडिया पर मिले एक-एक लाइक को अपने लिए बड़ी उपलब्धि मानते हैं ऐसे में एक ऐसा युवा जिसके बनाए गाने 11 सौ करोड़ बार सुने गए हों, वह अपने शो बिजनेस और शोहरत से किनारा कर ले, यह सुनकर हैरानी होती है। ऐसे ही युवा थे स्वीडन के मशहूर डीजे अवीची उर्फ टिम बर्गलिंग। शुक्रवार को स्वीडन के मशहूर डीजे अवीची का महज 28 साल की उम्र में ओमान में निधन हो गया। अवीची की मौत कैसे हुई इस बारे में उनके परिवार या प्रतिनिधियों ने कुछ नहीं बताया है।

अवीची ऐसे पहले इलेक्ट्रॉनिक डांस म्यूजिक डीजे थे जिन्होंने दुनिया भर में टूर किया था। साल 2008 में उन्होंने अपने करियर की शुरूआत की थी। उन्हें दो बार ग्रैमी अवॉर्ड के लिए नामित भी किया गया। वह डांस म्यूजिक की दुनिया में बड़ा नाम थे। उन्होंने मडोना और कोल्डप्ले जैसे बैंड के साथ काम किया, हाल ही में उन्होंने रीटा ओरा के साथ लोनली टुगेदर जैसे लोकप्रिय गाने बनाए। अपने हुनर की बदौलत एक साल में वह लगभग सवा अरब रुपए तक कमा चुके थे। वेक मी अप, हे ब्रदर और लेवल्स उनके कुछ मशहूर गाने हैं।

उनके फैंस ने ट्विटर पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी

अवीची को पैंक्रियाज (अग्नाशय) की बीमारी थी। 2014 में उनका गॉल ब्लैडर और एपेंडिक्स ऑपरेट करके निकाल दी गई थी। अपनी बीमारी के लिए अवीची अपनी शराब पीने की आदत को जिम्मेदार मानते थे। अपनी खराब सेहत और मानसिक स्थिति की वजह से अवीची ने 2016 में रिटायरमेंट ले लिया था। इस बारे में उन्होंने कहा था, मुझे अपनी सेहत के लिए यह करना था। मुझे जरूरत थी कि मैं अपनी जीवनशैली में बदलाव लाऊं। हालांकि उन्हें उम्मीद थी कि वह फिर वापस आएंगे।

अवीची स्टेज पर लाखों फैंस के बीच झूमते और ऊर्जा से भरे नजर आते हैं लेकिन उनकी यह शोहरत और उसे बनाए रखने की कोशिश उनकी सेहत और मन पर भारी पड़ी। छह महीने पहले उनके जीवन पर एक डॉक्युमेंटरी बनाई गई Avicii: True Stories  इसमें देखा जा सकता है कि एक कलाकार को स्टारडम की कीमत किस तरह चुकानी पड़ती है। यह बात खुद अवीची को भी नहीं पता थी, अपनी जिंदगी की कीमत पर उन्हें पता चला कि कामयाबी भी जान ले लेती है। अवीची की मौत हमें पॉप स्टार माइकल जैक्सन की मौत की याद दिलाती है।

Continue Reading

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending