Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

नहीं थम रही बॉक्स ऑफिस पर साहो की रफ्तार, 6वें दिन कमाए इतने करोड़

Published

on

Loading

नई दिल्ली। प्रभास की फिल्म साहो की रिलीज के 6वें दिन भी ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। बुधवार को वर्किंग डे होने के बावजूद फिल्म लगभग 7 करोड़ रुपए कमाने में सफल रही।

इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई अब 109.28 करोड़ हो गया है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर फिल्म की कुल कमाई की जानकारी दी।

उन्होंने ट्विटर पर लिखा- साहो ने शुक्रवार को 24.40 करोड़, शनिवार को 25.20 करोड़, रविवार को 29.48 करोड़, सोमवार को 14.20 करोड़, मंगलवार को 9.10 करोड़ और बुधवार को 6.90 करोड़ का कलेक्शन किया है।

साहो का हिंदी वर्जन में नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 109.28 करोड़ हो गया है। आपको बता दें कि निगेटिव रिव्यू के बावजूद फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म का एक्शन लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending