Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

बिना सुरक्षा के इनसे मिलने निकले थे नरेंद्र मोदी, जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान!

Published

on

Loading

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार रात अचानक पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को देखने एम्स पहुंच गए। बताया जा रहा है कि पीएम मोदी ने बिना सिक्योरिटी और बिना रूट के अपने घर सात लोक कल्याण मार्ग से एम्स तक का सफर तय किया। एम्स प्रशासन को भी इस बात की जानकारी तब हुई जब मोदी वहां पहुंचे।

पीएम मोदी के आने पर एम्स में मौजूद लोग हैरान रह गए। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक़, मोदी ने लोक कल्याण मार्ग से एम्स तक के रास्ते के बीच ट्रैफिक नियमों का पालन भी किया। वह लाल लाइट पर रुके भी। वह करीब 45 मिनट तक एम्स में रहे और वहां के डॉक्टर्स से अटल बिहारी की सेहत का हाल जाना।

फिलहाल वाजपेयी के स्वास्थ्य की स्थिति के बारे में अस्पताल की ओर से कोई ताजा बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन पिछले हफ्ते सूत्रों ने कहा था कि उनकी हालत में कुछ सुधार हो रहा है। जानकारी के मुताबिक वह अब भी कार्डियो थोरेसिक सेंटर के गहन चिकित्सा कक्ष में हैं।

बता दें कि अटल बिहारी वाजपेयी को किडनी में समस्या के बाद 11 जून को एम्स में भर्ती कराया गया था। तब से वह वहां भर्ती हैं। पीएम मोदी 11 जून को भी अटलजी को देखने एम्स पहुंचे थे। पीएम के अलावा लाल कृष्ण आडवाणी, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सहित देश के कई बड़े नेता भी अटल को देखने एम्स जा चुके हैं।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending