Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

द्रौपदी मुर्मू के समर्थन में टूटीं दलीय सीमाएं, उप्र में विपक्ष के ये नेता करेंगे वोट

Published

on

Loading

लखनऊ। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू के समर्थन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खेला कर दिया। 18 जुलाई को होने वाले चुनाव में विपक्ष की गोलबंदी में योगी ने बड़ी सेंध लगा दी है।

सीएम योगी की पहल पर दलीय सीमाएं टूट गईं और विपक्ष भी द्रौपदी मुर्मू के समर्थन में आ गया। बसपा समेत समाजवादी गठबंधन में शामिल सुहेल देव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) और जनसत्ता दल ने भी राजग प्रत्याशी का समर्थन किया है।

न्यूज एजेंसी एएनआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर, जनसत्ता दल के नेता रघुराज प्रताप सिंह उर्फ ‘राजा भैया’, बसपा नेता उमा शंकर सिंह और सपा विधायक शिवपाल सिंह यादव समेत विपक्षी पार्टी के कई नेताओं ने द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने का ऐलान किया है।

एयरपोर्ट पर राजग प्रत्याशी का हुआ भव्य स्वागत

द्रौपदी मुर्मू कल शुक्रवार दोपहर बाद लखनऊ प्रवास पर पहुंचीं। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, अपना दल (एस) के नेता आशीष पटेल और निषाद पार्टी के नेता डॉ. संजय निषाद सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। कई प्रदेशों के कलाकारों ने एयरपोर्ट पर राजग प्रत्याशी के स्वागत में सांस्कृतिक प्रस्तुति दी।

राजग प्रत्याशी ने घटक दलों से मांगा समर्थन

राजग प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू ने भाजपा, अपना दल (एस), निर्बल भारतीय शोषित हमारा आम दल (निषाद पार्टी) के सांसदों और विधायकों के साथ समर्थन के लिए सम्पर्क और संवाद किया।

नेशनल

दिल्ली पहुंची बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना, पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में होंगी शामिल

Published

on

Loading

नई दिल्ली। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंच गई हैं। मोदी सरकार 3.0 के शपथ ग्रहण समारोह में बांग्लादेश की पीएम के साथ-साथ पड़ोसी देश नेपाल श्रीलंका, मालदीव और भूटान के राष्ट्राध्यक्षों को भी आमंत्रित किया गया है।

बांग्लादेशी प्रधानमंत्री शेख हसीना के दिल्ली पहुंचने पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रंधीर जायसवाल ने ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, “प्रधानमंत्री और मंत्रिपरिषद के शपथ ग्रहण समारोह के लिए पहले प्रतिष्ठित अतिथि ने नई दिल्ली में कदम रखा। बांग्लादेश की प्रधान मंत्री शेख हसीना का नई दिल्ली पहुंचने पर सचिव (सीपीवी और ओआईए) ने गर्मजोशी से स्वागत किया। हमारे सबसे मूल्यवान साझेदारों में से एक की यह यात्रा दोस्ती के करीबी और गहरे संबंधों को और मजबूत करेगी।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को ही अपनी बांग्लादेशी समकक्ष शेख हसीना को रविवार को शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया था। पीएम मोदी के निमंत्रण को शेख हसीना ने तुरंत स्वीकार कर लिया।

Continue Reading

Trending