Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

जनजातीय समाज में रही है सर्वस्व न्यौछावर करने की परंपरा: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

Published

on

President Draupadi Murmu

Loading

भोपाल। मप्र में आज मंगलवार को बिरसा मुंडा जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। प्रदेश के शहडोल जिले में जनजातीय गौरव दिवस समारोह के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) ने मंच से नियमावली का विमोचन प्रदेश में पेसा एक्ट लागू किया।

यह भी पढ़ें  

भोपाल की यह रोड अब कही जाएगी लाडली लक्ष्मी रोड: सीएम शिवराज

लाख कोशिशों के बाद भी रातों को नहीं आती नींद, सोने से पहले न खाएं ये 3 चीजें

पेसा लागू करने वाला मध्य प्रदेश देश का अब 7वां राज्य बन गया। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति मुर्मू का पारंपरिक मुकुट पहना कर और नृत्य से स्वागत किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि आज मंगलवार का दिन मेरे लिए मंगलमय हो गया। समाज के वंचित वर्ग के लिए कार्य करने हेतु मप्र सरकार को बधाई देती हूं। राष्ट्रहित के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने की परंपरा जनजातीय समाज में रही है।

उन्होंने आगे बताया कि स्वतंत्रता संग्राम में भी जनजातीय समाज के क्रांतिकारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। मुझे पूर्व विश्वास है कि केंद्र सरकार द्वारा जनजातीय समाज के लिए स्थापित किए जा रहे एकलव्य विद्यालयों से शिक्षित होने वाले छात्र देश की प्रगति में अपना योगदान देंगे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने मंच से राष्ट्रपति का स्वागत करते हुए आज के दिन को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा धरती के आबा, धरती के भगवान कहे जाते थे। अंग्रेज उनके नाम से कांपते थे। ऐसे अमर क्रांतिकारी भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती पर उनके चरणों में प्रणाम करता हूं। उन्होंने कहा कि जनजातीय समाज से हमारी तपस्वी बहन हमारे भारत की राष्ट्रपति है।

मप्र में लागू हुए पेसा एक्ट को लेकर सीएम शिवराज ने कहा कि यह एक्ट किसी के खिलाफ नहीं है। पेसा एक्ट सिर्फ गांव में ही लागू किया जाएगा, शहरों में इसे लागू नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा हम ये कानून सामाजिक समरसता के साथ लागू कर रहें है। ये जल, जंगल और जमीन भगवान ने सबके लिए बनाया हैं। ये पेसा कानून जनजातीय समाज को देने वाला है। राजस्व के नक्शे में गलती पाए जाने पर, ग्राम सभा को उसे सही करने का अधिकार होगा।

कार्यक्रम में संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिन को देशभर में जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने का आह्वान किया है जिसका स्वागत किया जाता है।

आजादी के लंबे समय बाद जनजातीय समाज के उत्थान, विकास और उनकी परंपराओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री निरंतर प्रयत्न कर रहे हैं। केंद्र की योजनाओं के साथ मिलकर मध्य प्रदेश सरकार जनजातीय क्षेत्रों के विकास के लिए बहुत अच्छा कार्य कर रही है।

Draupadi Murmu, Draupadi Murmu in MP, Draupadi Murmu news, Draupadi Murmu latest news,

करियर

राजस्थान बोर्ड का 12वीं का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

Published

on

Loading

जयपुर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) ने कक्षा 12वीं के परिणाम घोषित कर दिए है। राजस्थान बोर्ड ने विज्ञान, वाणिज्य और कला सहित तीनों वर्ग के परिणाम घोषित किए हैं।

रोल नंबर से कैसे चेक करें रिजल्ट

राजस्थान बोर्ड से 12वीं के परिणाम चेक करने के लिए बच्चे काफी परेशान रहते हैं। ऐसे में नीचे दिए गए कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करके आप आसानी से 12वीं के नतीजे देख सकते हैं।

1. फोन या कम्प्यूटर के सर्च इंजन में राजस्थान बोर्ड की औपचारिक वेबसाइट rajresults.nic.in या rajeduboard.rajasthan.gov.in खोलें।

2. वेबसाइट खुलने के बाद Rajasthan Board 12th Result 2024 Link पर क्लिक करें।

3. अब साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स के ऑप्शन में से अपनी स्ट्रीम चुन लें।

4. आपके सामने नई विंडो खुलेगी, इसमें अपना रोल नंबर सहित अन्य जानकारियां भरें।

5. नीचे दिए गए सबमिट बटन पर क्लिक कर दें। बस आपका रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा।

Continue Reading

Trending