Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

राष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार ब्रह्म कुमारी मुख्यालय जाएंगी द्रौपदी मुर्मू

Published

on

Loading

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 11 सितंबर को माउंट आबू स्थित ब्रह्म कुमारी मुख्यालय का दौरा करेंगी। यहां वह संगठन के ग्लोबल समिट में एक सत्र को संबोधित करेंगी। राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने के बाद द्रौपदी मुर्मू पहली बार ब्रह्म कुमारी आश्रम का दौरा कर रही हैं।

गौरतलब है कि राष्ट्रपति बनने से पूर्व द्रौपदी मुर्मू ओडिशा के रायरंगपुर स्थित ब्रह्म कुमारी आश्रम में सेवा करने के लिए अपनी तीनों बहनों के साथ जाया करती थीं। उनकी एक करीबी सहयोगी लीना बहन का कहना है कि यहां वह खाना परोसने से लेकर खुद के बर्तन साफ ​​करने तक का काम करती थीं। इस सुदूर गांव से उनका जुड़ाव 2009 से 2013 तक चला।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ इस दौरे में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी होंगे। उनके साथ पर्यटन और संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी, राजस्थान और केंद्र सरकार के कई आईएएस अधिकारी और लंदन से आया ब्रह्म कुमारी का एक दल भी शामिल होगा।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आध्यात्मिक संगठन के साथ जुड़ाव 2009 से है। एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर कहा वह हमारे पास तब आईं जब अपने बुरे दौर में थीं। इस जगह ने उन्हें दुनिया में अपना स्थान खोजने में मदद की। अधिकारी ने कहा कि 2009 के बाद से द्रौपदी मुर्मू ने ब्रह्म कुमारियों के दर्शन को फैलाने के लिए दूरदराज के आदिवासी गांवों में कई शिविर और कार्यक्रम आयोजित किए। उन्होंने इस संगठन को दो घर भी दान किए हैं।

हरियाणा की रहने वाली रत्ना बहन ने कहा, ”उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि जिस महिला को उन्होंने राज्यपाल के रूप में देखा वह एक दिन राष्ट्रपति के पद पर आसीन होगी। लगभग पांच या छह साल पहले उन्होंने माउंट आबू परिसर का दौरा किया था। उस दौरान हमारी सिर्फ ओम शांति के जरिए ही बात हुई। वह काफी जमीनी लग रही थीं। उन्होंने कॉमन डाइनिंग हॉल में सबके साथ लंच भी किया।

ब्रह्मकुमारियों के दर्शन को अपने जीवन के 55 वर्ष देने वाले पचहत्तर वर्षीय आरएस सिंह ने कहा कि मुर्मू संगठन में तब आईं जब उन्होंने खुद को खोया हुआ महसूस किया। वह अपने भीतर कुछ खोज रही थीं और उन्होंने उसे यहां पाया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी इस संस्था से जुड़ाव रहा है। उनके अलावा कई प्रमुख राजनीतिक, धार्मिक और उद्योग जगत के दिग्गजों का इस संस्था से लगाव रहा है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा देवी पाटिल, मदर टेरेसा, दलाई लामा और अभिनेता अमिताभ बच्चन जैसे लोग भी यहां पहुंचे हैं। उद्योग जगत से दिग्गज और विराज समूह के अध्यक्ष नीरज कोचर भी महामारी के दौरान खुद को एक सदस्य के रूप में इस संस्था से जोड़ा।

करियर

राजस्थान बोर्ड का 12वीं का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

Published

on

Loading

जयपुर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) ने कक्षा 12वीं के परिणाम घोषित कर दिए है। राजस्थान बोर्ड ने विज्ञान, वाणिज्य और कला सहित तीनों वर्ग के परिणाम घोषित किए हैं।

रोल नंबर से कैसे चेक करें रिजल्ट

राजस्थान बोर्ड से 12वीं के परिणाम चेक करने के लिए बच्चे काफी परेशान रहते हैं। ऐसे में नीचे दिए गए कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करके आप आसानी से 12वीं के नतीजे देख सकते हैं।

1. फोन या कम्प्यूटर के सर्च इंजन में राजस्थान बोर्ड की औपचारिक वेबसाइट rajresults.nic.in या rajeduboard.rajasthan.gov.in खोलें।

2. वेबसाइट खुलने के बाद Rajasthan Board 12th Result 2024 Link पर क्लिक करें।

3. अब साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स के ऑप्शन में से अपनी स्ट्रीम चुन लें।

4. आपके सामने नई विंडो खुलेगी, इसमें अपना रोल नंबर सहित अन्य जानकारियां भरें।

5. नीचे दिए गए सबमिट बटन पर क्लिक कर दें। बस आपका रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा।

Continue Reading

Trending